वाराणसी

मिर्जामुराद पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब बरामद की

अंधेरे का लाभ उठा कर तस्कर भागने में हुए सफल, 550 पेटी में 2640 बोतलों में रखी थी 4752लीटर शराब
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2019, 5:58 PM IST
Illegal liquor
Illegal liquor

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 व होली को देखते हुए बनारस अवैध शराब का बड़ा गोदाम बनता जा रहा है। अन्य राज्यों से अवैध ढंग से बनारस लायी शराब को बिहार भेजा जाता है। बनारस पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार लाखों की अवैध शराब पकड़ रही है इसके बाद भी तस्करों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। मिर्जामुराद पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 550 पेटी अवैध शराब बरामद करने में सफलता पायी है। शराब की कीमत 40 लाख रुपये है। जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अवैध पटाखों का लोकसभा चुनाव में हो सकता था उपयोग, पुलिस ने 11 कुंतल बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

मिर्जामुराद थाना प्रभारी वैभव सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक पर लाद कर भारी संख्या में अवैध शराब लायी जा रही है। मुखबिर ने पुलिस को ट्रक का नम्बर भी बताया था। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस ने विहड़ा बार्डर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसी बीच अंधेरे में एक ट्रक आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने पहले ही वाहन को रोक दिया और दो लोग अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये। पुलिस ने जब ट्रक की चेकिंग की तो उसमे 550 पेटी में छिपा कर रखी गयी 26400
शीशी अवैध शराब मिली है। ट्रक में ही पुलिस को वाहन स्वामी का कागजात, आधार कार्ड आदि आवश्यक जानकारी मिली है जिसके आधार पर पुलिस तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव व होली को देखते हुए भारी मात्रा में शराब की तस्करी यूपी से बिहार के लिए हो रही है। कुछ अवैध शराब तो पकड़ी जा रही है जबकि कुछ तस्कर अवैध शराब के साथ सीमा पार करने में भी कामयाब हो रहे हैं।
यह भी पढ़े:-लंका पुलिस ने चोरों का गिरोह पकड़ा, जीपीएस लगी अंगूठी भी बरामद हुई

Updated on:
16 Mar 2019, 5:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल