वाराणसी

वाराणसी में चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

जमीन विवाद में हुई हत्या
less than 1 minute read
Murder
Murder

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा। अभी कैंटोमेंट स्थित जेएचवी मॉल में हत्या हुए 24 घंटें भी नहीं बीते थे कि गुरूवार की रात में जिला जेल के पीछे चाय-पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


बताया जा रहा है कि चाय-पान विक्रेता पप्पू यादव दुकान बंद करके घर पहुंचा तो घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनके सीने और गर्दन पर गोलियां मार दीं। पप्पू वहीं गिर पड़ा। लोग पप्पू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है।


पप्पू के बड़े भाई दयाराम की तहरीर पर पट्टीदार राजा के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जहां एक ओर बताया जा रहा है कि पप्पू की कैंट थाना स्थित खजूरी में चाय-पान की दुकान है, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि रात 11:55 बजे पप्पू बाइक से घर आया और पत्नी आरती को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। तभी बदमाशों ने उसपर गोलियों की बौछार कर दी।

Updated on:
02 Nov 2018 11:43 am
Published on:
02 Nov 2018 11:43 am
Also Read
View All
वाराणसी में CBI की कार्रवाई, रेलवे के ‘बड़े अधिकारी’ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, फर्नीचर कारोबारी से मांगे थे पैसे

पुलिस हिरासत से भाग निकला चोर, वाराणसी कोर्ट में पेशी पर आया था, दो कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था