वाराणसी

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में मुस्लिमों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा भारतीय होने पर फक्र

जमकर मनाया जश्र, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2018, 8:18 PM IST
Muslim people organised Tringa Yatra
Muslim people organised Tringa Yatra

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में मुस्लिमों ने तिरंगा यात्रा निकाली और जमकर नारा लगाया। मुस्लिमों ने ६९ गणतंत्र दिवस पर जमकर जश्र मनाया। मुस्लिमों ने कहा कि भारतीय होने पर हम लोगों को फक्र है और भारत हम सबकी मां है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गणतंत्र दिवस की रही धूम


बाइक पर सवार मुस्लिमों के हाथों में तिरंगा था और काफी संख्या में युवक शहर में गणतंत्र दिवस का जश्र मनाते हुए घुमते रहे। जहां पर युवकों की तिरंगा यात्रा जाती थी सभी लोग तिरंग को सलाम करने लगते थे। मुस्लिमों की तिरंगे यात्रा ने यह संदेश दिया कि राजनीतिक दल अपने लाभ के लिए देशभक्ति में भी धर्म को लेकर राजनीति करते हैं, जबकि देशवासियों के लिए अपना देश सबसे उपर होता है।
यह भी पढ़े:-गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केन्द्र बना बनारस एसएसपी का नन्हा IPS बेटा चीकू भारद्वाज, देखें तस्वीरे

पुलिस लाइन में हुई परेड, सम्मानित हुए पुलिसकर्मी
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी आरके भारद्वाज सहित अनेक पुलिस अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। परेड के बाद राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़े:-भारत माता मंदिर में होता अखंड भारत का दर्शन, महात्मा गांधी ने किया था उद्घाटन

कमिश्रर ने भी किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्रर नितिन रमेश गोकर्ण ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त आईजी रेंज व जिलाधिकारी ने भी ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस के लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह रहा। स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमकर मस्ती की। इसके बाद परिजनों के साथ पिकनिक मना कर दिन को यादगार कर दिया। सुबह के समय मौसम बेहद सर्द था, लेकिन देशभक्ति के आगे मौसम की ताकत भी कम पड़ गयी। कोहरे व शीत लहर होने के बाद भी लोगों ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया।
यह भी पढ़े:-महात्मा गांधी ने खुद यहां पर काता था सूत, अनोखा है काशी विद्यापीठ का इतिहास

Published on: