
वाराणसी. नवरात्रि पर शहर रोशनी से नहा उठेगा। इसके लिए शहर में दस हजार एलईडी लाइट एक सितम्बर 2018 से लगनी शुरू हो जायेगी। नगर के 227७ पार्को के रखरखाव व देखभाल के लिए स्थानीय नागरिकों की अलग से कमेटी बनेगी। यह निर्देश शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने आयुक्त सभागार में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा करने के बाद दिये।
यह भी पढ़े:-प्रवासी सम्मेलन से बदलेगी बनारस की तकदीर, राष्ट्रपति, पीएम व सीएम भी रहेंगे मौजूद
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति किसी हाल में छूटना नहीं चाहिए। इस योजना में अपात्र लोगों का चयन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। जिन लोगों को आवदेन निरस्त किया गया है उन्हें बताया जाये कि आवेदन क्यों निरस्त हुआ है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दिसम्बर तक इंट्रीग्रेटिड कमांड कंट्राल सेंटर का शुभारंभ कर दिया जायेगा। नये सिस्टम के तहत शहर के चार चौराहों पर यातायात व्यवस्था, एटीसीएस, आरएफआईडी टैगिंग व जीपीएस से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर तक गोइठहा व दीनापुर एसटीपी आरंभ हो जाना चाहिए। पशु आश्रय योजना के तहत एक आश्रय स्थल का निर्माण 10.5 करोड़ रुपये से हो रहा है। जबकि दूसरे आश्रय स्थल के लिए जमीन मिल गयी है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण के बाद जो विद्युत पोल सड़क के बीच में आ गये हैं उन्हें जल्द से जल्द किनारे शिफ्ट किया जाये। बैठक में मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल, विधायक उत्तरी रवीन्द्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकमा, डीएम सुरेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त डा.नितिन बंसल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के गलत ट्वीटको सीएम योगी के मंत्री ने बताया मानवीय भूल, नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर दिया यह बयान
राज्यमंत्री ने सीवर सफाई व्यवस्था पर जतायी नाराजगी
सूचना, विधि न्याय, युवा कल्याण एंव खेलकूद राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने शहर की सीवर सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि शाही नाले की सफाई की गति बहुत धीमी है जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी हाल में १५ सितम्बर तक नाले की सफाई हो जानी चाहिए। बताते चले कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एसटीपी निर्माण की धीमी गति व शाही नाले की सफाई पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जतायी थी और जिम्मेदार लोगोंं पर एफआईआर तक दर्ज करने को कहा था लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने सीएम के आदेश पर ध्यान नहीं दिया।
यह भी पढ़े:-मौसम के तेवर हुआ सख्त, तीखी धूप ने किया बेहाल