वाराणसी

पीएम मोदी के गृहराज्य से संसदीय क्षेत्र से जुड़ेगी एक और कड़ी, जल्द शुरू होगी वाराणसी-गुजरात के बीच नई ट्रेन

New train between Varanasi to Gujarat will start soon- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के गृहराज्य से संसदीय क्षेत्र से एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। जल्द ही वाराणसी और गांधीनगर (गुजरात) के बीच नई ट्रेन (वाराणसी-गांधीनगर एक्सप्रेस) चलेगी। शुक्रवार को पीएम मोदी इस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 2:16 PM IST
New train between Varanasi to Gujarat will start soon
New train between Varanasi to Gujarat will start soon

वाराणसी. New train between Varanasi to Gujarat will start soon. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के गृहराज्य से संसदीय क्षेत्र से एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। जल्द ही वाराणसी और गांधीनगर (गुजरात) के बीच नई ट्रेन (वाराणसी-गांधीनगर एक्सप्रेस) चलेगी। शुक्रवार को पीएम मोदी इस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और जल्द की काशीवासियों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद, उज्जैन, बीना, झांसी, प्रयागराज के रस्ते अगले दिन शनिवार को शाम 5.40 बजे कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पहुंचेगी। नई साप्ताहिक ट्रेन के लिए गुरुवार शाम रेलवे बोर्ड ने सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे को पत्र जारी कर दिया। ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर कराया जाएगा।

हर बुधवार चलेगी ट्रेन

वाराणसी -गांधीनगर एक्सप्रेस हर बुधवार को नियमित रूप से चलेगी। गाड़ी संख्या भी जारी कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 22467 वाराणसी जंक्शन से शाम 3.15 बजे चलेगी। अगले दिन गुरुवार को शाम 3.20 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या - 22468 गांधी नगर स्टेशन से गुरुवार को रात11.15 बजे प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को रात 11.30 बजे कैंट स्टेशन पर आगमन होगा। प्रयागराज, गोविंदपुरी, झांसी, बीना, संत हरिदासनगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद व अहमदाबाद स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘बंगाल चुनाव में जहां सबसे अधिक वोटरों के नाम कटे, वहां सबसे ज्यादा सीट टीएमसी को मिली’, SIR पर संबित पात्रा की दो टूक

त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव