
वाराणसी. नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सारी ताकत झोंक दी है। वार्ड में दिन भर जुलूस निकलने का दौर चलता रहा। प्रत्याशियों ने जुलूस के जरिए ताकत दिखाने का मौका नहीं छोड़ा है अब जनता की बारी है कि वह किसको विजयी बनाती है।
यह भी पढ़े:-बागी व निर्दलीय ने बिगाड़ दिया प्रत्याशियों का समीकरण, चुनाव परिणाम पर पड़ेगा असर
नगर निगम के लिए दूसरे चरण का मतदान २६ नवम्बर को होना है। चुनाव के नियमानुसार मतदान के ४८ घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। वाह पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए भी प्रत्याशिों ने चुनाव प्रचार का मौका नहीं छोड़ा है। बीजेपी की मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमती मृदुला जायसवाल, बसपा की सुधा चौरसिया, सपा की साधना गुप्ता व कांग्रेस की शालिनी यादव ने विभिन्न वार्ड में जाकर अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव: मतदान के पहले पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया रूट मार्च
अब घर-घर जाकर वोट मांगने का बचा है मौका
प्रत्याशियों के पास अब घर-घर जाकर वोट मांगने का मौका बचा है। २५ नवम्बर को प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। मेयर के अतिरिक्त ८९ वार्ड के प्रत्याशियों ने भी अंतिम दिन जमकर चुनाव प्रचार किया है। इस बार बीजेपी व कांग्रेस के साथ बसपा व सपा भी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इन सभी दलों का खेल बिगाडऩे के लिए पहली बार आप पार्टी ने भी प्रत्याशियों को उतार दिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लगा झटका, एफआईआर के लिए रिश्वत लेते मुंशी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया के साथ एसएमएस से भी चुनाव प्रचार
प्रत्याशियों ने नामांकन करने से पहले ही सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया था जो मतदान की तिथि आने तक तेज हो गया है। इसके अतिरिक्त कुछ प्रत्याशियों ने एसएमएस के जरिए भी चुनाव प्रचार किया है। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिन व रात एक कर दिया है।
यह भी पढ़े:-15 रुपये के लिए हुई थी राजेश की हत्या, पुलिस ने चाचा व भतीजा को किया गिरफ्तार