वाराणसी

प्याज ने फिर बिगाड़ा किचन का बजट, इतने रुपये किलो पहुंची कीमत

आवाक कम होने से दाम में हो रही बढ़ोतरी, मौसम की मार से अभी राहत मिलने के आसार कम
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 1:16 PM IST
Onion
Onion

वाराणसी. प्याज का दाम ने एक बार फिर से किचन का बजट बिगाड़ दिया है। खराब मौसम के चलते प्याज की आवाक कम हो गयी है जिसके चलते प्याज का दाम प्रति किलो 80 रुपये पहुंच गया है। दाम बढऩे से खरीदार भी कम हो गये हैं और लोग कम मात्रा में ही प्याज खरीद रहे हैं। महंगाई का असर अन्य सब्जियों पर भी पड़ा है, जिनकी कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा प्रियंका गांधी ट्विटर वाली नेता

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्याज की कीमत बढऩे से लोग परेशाान हो गये हैं। इससे पहले भी प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी उस समय लोगों को राहत देने के लिए पहडिय़ा मंडी में स्टाल खोले गये थे, जहां से कम कीमत में लोगों को प्याज मिल रहा था। प्याज की आवाक बढऩे से उसकी कीमत में कमी आ गयी थी इससे बाद सरकारी स्टाल बंद हो गय थे। एक बार फिर प्याज की कीमत बढ़ गयी है। जिसके बाद लोगों को सरकारी स्टाल खुलने का इंतजार है जिससे महंगाई से राहत मिल सके।
यह भी पढ़े:-क्राइम कंट्रोल करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी:-प्रभाकर चौधरी

थोक में 65 से 70 तो फुटकर में 80 रुपये पहुंच गयी प्याज की कीमत
सुन्दरपुर सट्टी की बात की जाये तो यहां पर थोक में प्याज 65 से 70 रुपये बिक रही है जबकि फुटकर में एक किलो प्याज की कीमत 80 रुपये हो गयी है। महाराष्ट्र से ही सबसे अधिक प्याज यहां पर आता है लेकिन वहां पर खराब मौसम के चलते प्याज यहां पर नहीं आ रहा है। बंगलौर से कुछ प्याज मंगाया गया है लेकिन उसकी क्वालिटी खराब है और यहां पर पहुंचने से पहले ही प्याज खराब हो जा रहा है। सुन्दरपुर सट्टी के प्रकाश सोनकर ने बताया कि पहले से प्याज महंगा हो गया है पहले 40 रुपये किलो था 20 रुपये बढ़ गया है अब 60 व 70 रुपये हो गया है। बाढ़ व बारिश के चलते प्याज कम हो जाता है। प्याज कम आ रहा है इसलिए महंगा हो गया है, लोग कम खरीद रहे हैं। सब्जी खरीदने आयी श्वेता सिंह ने बताया कि महंगाई के चलते प्याज कम खरीद रहे हैं। घर के बजट पर असर पड़ा है। पहले 500 रुपये में सब्जी से झोला भर जाता था लेकिन अब इतने रुपये में झोला नहीं भर रहा है।
यह भी पढ़े:-इस IPS के SSP पद ज्वाइन करने से पहले ही दिखी धमक, 40 का हुआ तबादला

Published on: