1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस IPS के SSP पद ज्वाइन करने से पहले ही दिखी धमक, 40 का हुआ तबादला

थानेदारों की उड़ गयी है नीद, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Nov 2019, 12:55 PM IST

SSP Prabhakar Chaudhary

SSP Prabhakar Chaudhary

वाराणसी. यह युवा आईपीएस अधिकारी जहा भी जाते हैं वहा पर काम के बल पर अपनी धमक दिखा देते हैं। बुंदलशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के बाद स्थिति संभालनी हो या फिर सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नरसंहार के बाद आरोपियों को पकडऩा हो। आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने इन सभी कार्य को करके दिखाया है इसके चलते ही उन्हें यूपी सरकार का संकटमोचक माना जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभाकर चौधरी को एसएसपी बना कर भेजा है अभी उन्होंने ज्वाइन भी नहीं किया था कि अधिकारी की हनक दिख गयी और 40 सिपाहियों को तबादला कर दिया गया।
यह भी पढ़े:-हवा में पहुंचा विमान तो यात्री पीने लगा सिगरेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

बनारस के कुछ पुलिसकर्मी पर पशु व शराब तस्करी करने का आरोप लगा था। इन्ही आरोपों में कई पुलिसकर्मी हटाये गये थे तो कुछ को जेल की हवा खानी पड़ी थी। तत्कालीन एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने लंबे समय तक एक ही थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को तबादला किया था। अधिकांश पुलिसकर्मी साढ़े तीन साल से एक थाने में जमे थे इसमे सीमा पर बने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी। छह माह पहले ही इन सिपाहियों का तबादला किया गया था लेकिन कार्यमुक्त करने वाली फाइल दब कर रह गयी थी। इसी बीच बनारस में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी का लखनऊ तबादला किया गया और उनकी जगह सोनभद्र में एसपी रहे प्रभाकर चौधरी को चार्ज दिया गया। प्रभाकर चौधरी के आने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में 40 सिपाहियों के तबादले वाली फाइल आगे बढ़ा दी गयी। पुलिसकर्मियों को सख्त अधिकारी की जानकारी थी इसलिए वह खुद को बचाने के लिए पुराना आदेश को लागू करने में जुट गये। प्रभाकर चौधरी के आने के बाद से उन थानेदारों की भी नीद उड़ी हुई है जो खुलासा करने में नाकाम रहने के बाद भी कुर्सी पर जमे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-जानिए उन दो खास अधिकारियों को जिन्हें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली DM व SSP की जिम्मेदारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश