1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा में पहुंचा विमान तो यात्री पीने लगा सिगरेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

मुम्बई एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच प्रक्रिया आयी कठघरे में, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Nov 2019, 12:14 PM IST

Smoking

Smoking

वाराणसी. मुम्बई से वाराणसी आ रही स्पाइस जेट के विमान में सवार यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक यात्री सिगरेट निकाला और पीने लगा। विमान में धुआं उठते देख लोग दहशत में आ गये। यात्रियों ने सिगरेट पीन वाले व्यक्ति को किसी तरह काबू में किया। यात्रियों की शिकायत पर सीआईएसएफ के जवान ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है। पुलिस उस यात्री से पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि विमान में सिगरेट व माचिस कैसे पहुंची।
यह भी पढ़े:-जानिए उन दो खास अधिकारियों को जिन्हें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली DM व SSP की जिम्मेदारी

मुंबई से वाराणसी आने वाले स्पाइस जेट के विमान में ही यात्री के सिगरेट पीने का मामला सामने आया है। विमान में बैठे यात्री ने आराम से सिगरेट निकली और जला कर पीने लगा। यह देख कर अन्य यात्री दहशत में आ गये। यात्रियों ने सिगरेट पीने वाले को किसी तरह काबू में कर लिया था लेकिन जब तक विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतरा। तब तक यात्री दहशत में थे। यात्री के विमान में सिगरेट पीने वाली घटना से मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिरकार विमान में जलाने वाली चीज कैसे पहुंची है यह सुरक्षा में बड़ा चूक है। यदि सिगरेट के चलते विमान में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और पकड़ा गया यात्री आजमगढ़ का शकील अहमद खान है। पुलिस पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि वह सिगरेट व उसे जलाने वाली चीज लेकर विमान में कैसे पहुंचा। इसके अतिरिक्त पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि वह विमान में सिगरेट क्यों पी रहा था।
यह भी पढ़े:-PM मोदी के बनारस में इतनी कटी थी बिजली कि लोगों को छोडऩा पड़ा था घर, सीएम योगी ने अधिकारी को किया डिमोट

विमान के हवा में पहुंचते ही यात्री ने जला ली थी सिगरेट
स्पाइजेट का विमान एसजी 704 मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और जैसे ही विमान हवा में पहुंचा था उसी समय यात्री ने सिगरेट जला दी थी। क्रू मेंबरों ने यात्री को सिगरेट पीने पर चेतावनी देने के साथ इसकी जानकारी सुरक्षा अधिकारियों को भी दी थी, जिसके चलते एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्री को पकड़ा जा सका।
यह भी पढ़े:-इस खास ट्रेन से उतरे यात्री तो गुलाब की पंखुडियों व इत्र से किया गया स्वागत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश