संदिग्ध अवस्था में आर्केस्ट्रा डांसर की मौत, पुलिस कर रही पूछताछ

सारनाथ थाना क्षेत्र की घटना, जानिए क्या है मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2017, 6:14 PM IST
Orchestra Dancer
Orchestra Dancer
वाराणसी. सारनाथ थाना क्षेत्र परशुरामपुर में आर्केस्ट्रा डांसर विद्या वर्मा (24) के संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। डांसर के पति राजेश ने पत्नी के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने पति से पूछताछ करके मामले के खुलासे में जुटी हुई है।
मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के नागेपुर निवासी विद्या वर्मा आर्केस्ट्रा में डांसर थी। आर्केस्ट्रा में ही काम करने वाले राजेश ने प्रेम विवाह किया था। बीती रात राजेश व विद्या में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। राजेश अपनी बहन के यहां पर खिचड़ी पहुचाना चाहता था जिसका विद्या ने विरोध किया था। विद्या का कहना है था कि अभी पैसों की दिक्कत है बाद में भी खिचड़ी पहुंचायी जा सकती है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। इसयके बाद पति वहां से चला गया था। पति ने पुलिस को बताया कि जब वह रात में लौट कर आया तो देखा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। वह इतना घबरा गया कि उसने शव को उतारा और पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने ही फांसी लगाने की बात कही है और मौत की जानकारी पुलिस को नहीं देने के आधार पर पुलिस भी फौरी तौर पर घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू कर दी है।
Published on: