Phalodi Satta Market : लोकसभा चुनाव 2024 के छठें चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि देश और उत्तर प्रदेश में क्या होने वाला है।
Phalodi Satta Market : देश में हो रहे 2024 का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरणों की तरफ बढ़ चला है। इस लोकसभा चुनाव के 7 में से 5 चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं छठें चरण के मतदान के पहले भाजपा की अगुवाई वाली NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं जीत हार के इन दांवों के बीच देश के प्रमुख सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फिर से नया दावा कर दिया है।
यहां पर हम राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार की बात कर रहे हैं। देश में होने वाले लगभग हर चुनाव में इस सट्टा बाजार पर अक्सर सभी की नरज होती है। आइए जानते हैं इस बार फलोदी सट्टा बाजार किसे विजयी बना रहा है। किस पार्टी को कितनी सीट दिलवा रहा है।
फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराती हुई नजर आ रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी की कुल 80 में संसदीय से 64 सीटें मिली थी। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 60-65 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं फलोदी सट्टा बाजार की माने तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी-कांग्रेस वाले इंडिया गठबंधन को 15-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
13 मई को फलोदी सट्टा बाजार की ओर से आए अनुमान में भाजपा को 300 सीटें जीतने की बात कही गई। वहीं कांग्रेस पार्टी को केवल 40 से 42 सीटें जीतने का अनुमान था जोे कि 2019 के चुनावों में मिले 52 सीटों से भी कम था। बाकी की बची सीटों पर अन्य दलों के जीत का अनुमान था। हालांकि 1 हफ्ते के बाद फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान फिर से बदल गया है। अब भाजपा 300 सीटों से नीचे आ गई है वहीं कांग्रेस पार्टी का आंकड़ा 70 से 85 सीटों तक पहुंच गई है।
फलोदी सट्टा बाजार में हारने वाली पार्टी का भाव ज्यादा होता है। वहीं जीतती हुई पार्टी का भाव कम होता है। इसमें भी खास बात यह है कि फलोदी के सटोरिये देश के साथ-साथ दुनिया की राजनीतिक और खेल की गतिविधियां और बारिश, मौसम जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं।
नोट - इस खबर या जानकारी का मकसद केवल सट्टा बाजार में चल रहे रुझानों को दिखाना है। पत्रिका न्यूज इन दावों का समर्थन नहीं करता है। परिणाम इससे अलग भी हो सकते है। सट्टा खेलना कानूनन अपराध है।