वाराणसी

13 दिसंबर को रवियोग में पीएम मोदी करेंगे विश्वनाथ धाम को लोकार्पण, सभी राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण की तारीख तय कर दी गई है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर के लोकार्पण का कार्य शुभ मुहूर्त अगहन माह की दशमी तिथि को रवियोग में किया जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी अन्य नए काम का शिलान्यास भी करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 4:18 PM IST
PM Modi will inaugurate Kashi Vishwanath Dham at Raviyog on 13December
PM Modi will inaugurate Kashi Vishwanath Dham at Raviyog on 13December

वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण की तारीख तय कर दी गई है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर के लोकार्पण का कार्य शुभ मुहूर्त अगहन माह की दशमी तिथि को रवियोग में किया जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी अन्य नए काम का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम की परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण 50,000 वर्ग मीटर में 434 करोड़ रुपए की परियोजना को बाबा के भक्तों को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को इस परियोजना का शिलान्यास किया था। अब करीब 700 करोड़ रुपए की यह परियोजना साकार हो रही है।

विशेष मुहूर्त में होगा लोकार्पण

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का मुहूर्त सतयुग से संबंधित है। सनातन धर्म में इसका काफी महत्व है। माना जाता है कि इस माह में ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। यह भी कहा जाता है कि इसी महीने में शिव-पार्वती और राम-सीता का भी विवाह हुआ था। जिसके चलते इस माह में किए गए काम भगवान को अर्पित होते है।

सभी राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

काशी विश्वनाथ धाम संबंधित आयोजन में देश भर के उद्योगपतियों, राजनीतिक हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, साधु संतों और समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों को जोड़ने की योजना है। सभी राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। बसों का भी संचालन किया जाएगा। वहीं, पीएम की सुरक्षा के लिए एक हजार जवान तैनात किए जाएंगे, जिसके लिए प्वाइंट भी बनाए गए हैं। 102 प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तो 21 प्वाइंट पर पीएसी की हथियार बंद टुकड़ी तैनात रहेगी। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी तैनात रहेगी।

Published on: