
वाराणसी. बीएचयू के एंफीथियेटर में पीएम नरेन्द्र मोदी ने काशी के लोगों को प्रणाम कर अपने भाषण की शुरूआत की। पीएम मोदी ने भोजपुरी में बोलते हुए कहा कि काशी में बार-बार आवे का मन करेला। इसके बाद पीएम ने हर-हर महादेव के नारे लगाये। पीएम ने मां गंगा व बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर जीवन के नये वर्ष की शुरूआत की है। यह वर्ष भी देश व जनता के लिए समर्पित रहेगा।
यह भी पढ़े:-जब कक्षा पांच की छात्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी से पूछा, गोद लिए गांव में क्यों नहीं आये
पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले काशी की स्थिति क्या थी हम लोगों ने काशी के विकास में यहां की पौराणिकता व प्राचीनता को ध्यान में रखा है। यहां पर विश्व स्तर की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। बनारस का सांसद बनने से पहले जब मैं यहां पर आता था तो लटकते हुए बिजली के तारों को देखता था सोचता था कि काशी को इन तारों से कब मुक्ति मिलेगी। अब शहर के एक भाग को इन लटकते हुए तारों से मुक्ति मिल गयी है और पुरानी काशी के ओर हिस्से में भी तारों को भूमिगत करने का काम जारी है। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आपको परिवर्तन नहीं महसूस हो रहा है तो लोगो ने हा में जवाब दिया। पीएम ने कहा कि यहां के रिंग रोड़ योजना फाइलों में दबी थी जिसे निकाला गया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के 68 वे जन्मदिवस पर प्रदेश से 68 बंदी हुए रिहा, जलील भी शामिल
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
आईपीडीएस:विद्युत सुधार कार्य -362 करोड़ रुपये
3772 मजरों में विद्युतीकरण का काम -84.61 करोड़ रुपये
सिंगल फेज के 90 हजार मीटर लगाने का काम -9.90 करोड़ रुपये
33 केवी/ विद्युत उपकेन्द्र बेटावरव का निर्माण -280 लाख
33 केवी/ के करुसातों उपकेन्द्र -2.58 करोड़
अन्य कार्य
नागेपुर ग्राम पेयजल योजना 2.74 करोड़ रुपये
अटल इंक्यूबेशन सेंटर-20 करोड़
कुंभकारी उद्योग के तहत विद्युत चालित चाक, बलंजर पग मशीन, आधुनिक भट्ट आवंटन-98 लाख
हनी मिशन के तहत मधुमक्खी बाक्स का आवंटन-53.25 लाख
खादी व सोलर वस्त्र के तहत तीन रेडीबार्प मशीन का आवंटन-7.50 लाख
इन योजनाओं को होगा शिलान्यास
बीएचयू के वैदिक विज्ञान केन्द्र की स्थापना-14.10 करोड़
रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑफ्थेल्मोलॉजी-34 करोड़
१३२ केवी चोलापुर विद्युत उपकेन्द्र-23.08 करोड़