वाराणसी

इनामी बदमाश के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद संभाली गैंग की कमान, अब पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

हत्या के मामले में फरार चल रहा है यह अपराधी, आईजी रेंज ने बढ़ायी है इनाम की धनराशि
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2019, 6:44 PM IST
criminal
criminal

वाराणसी. इनामी बदमाश के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंग की कमान खुद संभाली है। हत्या के मामले में फरार चल रहे रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर शनिवार को आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने इनामी राशि 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार कर दिया है। पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच लगातार रोशन गुप्ता की खोज में जुटी है। इनाम की राशि बढ़ जाने से पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी है।
यह भी पढ़े:-मिर्जामुराद पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब बरामद की

अखिलेश यादव सरकार के समय पुलिस ने एनकाउंटर में महिला अस्पताल में इनामी बदमाश सनी सिंह को एनकाउंटर में मार दिया था। इनामी बदमाश के मारे जाने के बाद गैंग की कमान पियरी निवासी रोशन गुप्ता ने संभाल ली। इसके बाद रोशन गुप्ता ने व्यापारियों, ठेकेदारों व चिकित्सकों से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया था। जरायम की दुनिया में किट्टू की लगातार सक्रियता के चलते पुलिस भी उसके पीछे पड़ी थी लेकिन वह कभी पकड़ा नहीं गया। वर्ष 2018 में दशाश्वमेध में हुई एक हत्या में भी किट्टू का नाम आया था। सीएम योगी आदित्यनाथ में पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही हे जिसके चलते ही हत्या में नाम आने के बाद से रोशन गुप्ता अंडरगा्रउंड हो गया है। पुलिस काफी समय से रोशन गुप्ता को पकडऩे में लगी है लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़े:-लंका पुलिस ने चोरों का गिरोह पकड़ा, जीपीएस लगी अंगूठी भी बरामद हुई

यूपी के कई जिलों में है रोशन गुप्ता का नेटवर्क
पुलिस सूत्रों की माने तो रोशन गुप्ता का नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों में है। एक जगह पर किसी घटना को अंजाम देने के बाद वह दूसरे प्रदेश या जिले में भाग जाता है। जब माहौल ठंडा हो जाता है तब लौट कर आता है। रोशन गुप्ता के शूटर कई जिलों में सक्रिय है जो आदेश मिलने पर किसी भी घटना को अंजाम देने में जुट जाते हैं। इनामी राशि बढऩे से इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि जल्द ही किट्टू पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है।
यह भी पढ़े:-अवैध पटाखों का लोकसभा चुनाव में हो सकता था उपयोग, पुलिस ने 11 कुंतल बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल