वाराणसी

कानून व्यवस्था व ईद को देखते हुए सड़क पर उतरी पुलिस, शहर से लेकर गांव तक चला चेकिंग अभियान

संदिग्ध लोगों से की गयी पूछताछ, लोगों में मचा हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 7:25 PM IST
कानून व्यवस्था व ईद को देखते हुए सड़क पर उतरी पुलिस,
कानून व्यवस्था व ईद को देखते हुए सड़क पर उतरी पुलिस,

वाराणसी. कानून व्यवस्था व ईद को देखते हुए एक बार फिर बनारस की पुलिस सड़क पर उतरी। शहर से लेकर गांव तक चेकिंग अभियान चलाया गया है और पुलिस को जहां भी संदिग्ध मिले हैं उनसे पूछताछ भी की गयी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ईद के दिन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखा जायेगा और शांति के साथ लोग पर्व मनायेंगे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश व मायावती सबसे खास कारण से पीएम मोदी को घेरने के लिए बनाया महागठबंधन, सफल हुआ दांव तो बिखर जायेगी बीजेपी


सीओ से लेकर थाना प्रभारी तक पैदल ही गश्त पर निकले हैं। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस के साथ आरएएफ के जवानों ने भी गश्त किया है। पुलिस ने गश्त करके असमाजिक तत्वों पर सख्ती करने का संदेश दिया है साथ ही आम लोगों को बताया है कि आप आराम से पर्व मनाये। किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। सड़क पर एक साथ पुलिस अधिकारी व सिपाहियों के उतरने से लोगों में हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि मामला क्या है। जनता को लगा कि शहर में कोई बड़ी घटना हो गयी होगी। इसके चलते ही पुलिस दिखायी दे रही है जब लोगों को पता चला कि कानून व्यवस्था के लिए यह गश्त की जा रही है तो सभी ने राहत सांस ली।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह यादव के ऐलान से आजमगढ़ को लगा तगड़ा झटका, अब इस बाहुबली को मिल सकता है फायदा

शुक्रवार की नमाज को देखते हुए किया जा चुका है रूट डायवर्जन
ईद का चांद अभी दिखा नहीं है इसलिए ईद कब है इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। १५ जून को शुक्रवार की नमाज को देखते हुए एसपी ट्रैफिक सुरेश सिंह रावत ने रूट डायवर्जन कर दिया है। यातायात विभाग के अनुसार जुमे की नमाज के दौरान जगह को देखते हुए भारी व छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। यातायात प्रतिबंध सुबह १० बजे से नमाज खत्म होने तक रहेगा। यदि इसी बीच ईद का चांद दिख जाता है तो उसके अनुसार और व्यवस्था की जायेगी।
यह भी पढ़े:-अब पुलिस थानों पर तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर, सबको मिला अलग काम

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान