वाराणसी

रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़

लोगों ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत, जमकर लगे प्रियंका-प्रियंका के नारे
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2019, 12:31 PM IST
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रामनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ है। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और फिर शास्त्री मेमोरियल भी गयी। गलियों में प्रियंका के जाते समय लोगों ने पुष्प वर्षा की और जमकर प्रियंका-प्रियंका के नारे लगाये।
यह भी पढ़े:-मायावती ने यूं ही नहीं किया है हमला, कांग्रेस से बसपा को सबसे अधिक नुकसान

प्रियंका गांधी का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी खीचवाने की होड़ मची रही। यूपी में दम तोड़ रही कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने नयी जान फूंक दी है। जिस तरह से उत्साही कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे उससे पता चल रहा था कि पार्टी को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है। प्रियंका ने लोगों से भेंट करने के बाद उनकी बात भी सुनी। किसी को भी प्रियंका गांधी ने निराश नहीं किया और लोगों के अभिवादन का जवाब दिया।
यह भी पढ़े-मुन्ना बजरंगी की तरह बनने चाहता था सुपारी किंग, क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार इनामी को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर से सड़क मार्ग से रामनगर पहुंची थी प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय जल यात्रा के अंतिम दिन मिर्जापुर से सड़क मार्ग से रामनगर पहुंची थी। रामनगर चौक पर पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के बाद कुछ देर वाहन पर सवार होकर पूर्व पीएम के आवास की तरफ गयी थी। आवास से काफी पहले ही वाहन रोकवा दिया और पैदल ही शास्त्री जी के आवास पर गयी। यहां पर लगभग २० मिनट ठहरने के बाद पैदल ही घाट तक पहुंची और नाव पर सवार होकर अस्सी घाट की और रवाना हो गयी है। प्रियंका गांधी ने कई जगहों पर प्रोटोकाल तोड़ को लेकर से भेंट की। बच्चों को गोद में उठाया और महिलाओं से गले भी मिली।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी देंगी बीजेपी को तगड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की बहू को ज्वाइन करायेंगी कांग्रेस

Published on:
Also Read
View All
काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल

एयर शो के लिए दुल्हन की तरह सज रही काशी: दीवारों पर ऊकेरी जा रही कलकृतियां, विदेशी मेहमान संस्कृति से होंगे रूबरू