
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में शनिवार को विजयदशमी के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने रावण को जलाया। रावण के पुतले में आग लगते ही क्षेत्र में जय श्रीराम के नारे लगने लगे। मलदहिया चौराहे पर कुछ देर में लंका का पुतला जल कर खाक हो गया।
यह भी पढ़े:-जीएसटी से नहीं बच पाया रावण का परिवार, जलने से पहले ही गिर पड़ा कुंभकर्ण
सबसे पहले प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान पहुंचते हैं उसके बाद रावण का प्रतिकात्मक पुतला जलाया जाता है। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने रावण के पुतले को आग लगायी। थोड़ी ही देर में रावण का पुतला आग का शोला बन गया और पटाखों से इलाका गूंज उठा।
यह भी पढ़े:-ट्रक के केबिन में छिपा कर की जाती थी गांजा की तस्करी
का गुरु का हाल हो सुनते ही खुश हो जाते हैं काशी के लोग
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि दुनिया में काशी नगरी सबसे अनोखी व न्यारी है। काशी के लोग बहुत मिलनसार होते हैं। काशी के लोगों से यह कह दिया जाये कि का गुरु का हाल हो, तो वह खुश हो जाते हैं। रामलीला के मंच से भी प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी को बधाई देने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरह अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला फूंका जाता है उसी तरह पीएम मोदी देश में भ्रष्टाचार के रावण को जला रहे हैं।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में इस सीट पर नहीं मानी बीजेपी तो लग सकता झटका
काशी विद्यापीठ के मैदान में अगले साल से मनाया जायेगा दशहरा
सार्वजनिक मंच से समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्ष २००४ तक काशी विद्यापीठ में दशहरा मनाया जाता था लेकिन वहां से बंद हो जाने के बाद हम लोगों को सड़क पर रावण जलाना पड़ रहा है। बिजली के तार के चलते एक रावण का बड़ा पुतला नहीं जला पाते हैं। इस पर राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह सरकार जनता की है और जनता चाहेगी तो अगले साल से काशी विद्यापीठ के मैदान में रावण जलेगा। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि अगले साल तक यहां से बिजली के तार हट जायेंगेे।
यह भी पढ़े: -नवमी पर देर रात तक दुर्गा पंडाल में उमड़ा रहा लोगों का हुजूम, सेल्फी के लिए नहीं निकाल पाये मोबाइल