नवम्बर के पहले रविवार से शुरू होगा ये अनोखा बैंक
वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी में यूं तो कई बैंक है पर यह बैंक कुछ अनूठा है। इस बैंक में आप जो जमा करेंगे, उसके बदले आपको ब्याज के तौर पर मिलेगा सिर्फ और सिर्फ आशीर्वाद वो भी दिल से।
काशी में पहली बार "रोटी बैंक"। जी हाँ, इस धनतेरस और दीपावली में जहाँ हम अपने घरो में रौशनी की सजावट कर रहे हैं और सबको बधाइयाँ दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ अलग करने की चाह में सामाजिक संस्था साधना फाउंडेशन के गरीब और असहाय लोगों के लिए लेकर आया है एक नया बैंक जिसका नाम है "रोटी बैंक"।
साधना फाउंडेशन के सचिव सौरभ मौर्या ने बताया की रक्तदान के क्षेत्र में अपना योगदान देने के बाद हम असहाय और गरीबों के लिए रोटी बैंक लाने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के असाहय और गरीब लोगों के लिए यह बैंक उनका पेट भरेगा। यह बैंक हर वर्ग के लोगों के लिए है। रोटी बैंक नवंबर के पहले रविवार से खुलेगा। यह बैंक हर महीने के पहले और आखिरी रविवार को ही खुलेगा। जन सामान्य का सहयोग मिला तो सेवा प्रतिदिन भी शुरू हो सकती है। संस्था शहर में जगह जगह शिविर लगाकर रोटी बैंक के जरिये भोजन कराएगी। काशी की जनता भी भी इस बैंक में रोटी, सब्जी के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ भी दे सकती है।