14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ किया बड़ा कारनामा, बने दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Fastest 6000 Run in T20 Cricket: भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन भी पूरे किए।
2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो- BCCI)

Abhishek Sharma World Record: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल और टिम डेविड को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने 32 गेंदों में 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से दूसरे सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 3,420 गेंदें खेलकर यहां तक पहुंचे। इस लिस्ट में सबसे आगे न्यूजीलैंड के फिन एलेन हैं, जिन्होंने यह 3,386 गेंदें खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक ने इस मामले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड को पीछे छोड़ा। रसेल ने टी20 में 6 हजार रन 3,550 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं, जबकि डेविड को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 3,681 गेंदें लगी थीं।

सैमसन का नहीं चला बल्ला

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 8 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद उमरजई का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 121 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। गुरबाज को जसप्रीत बुमराह ने मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेजा, तो कप्तान इब्राहिम जादरान 11 रन ही बना सके। सेदिकुल्लाह अटल 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गुलबदीन नायब 2 रन ही बना सके। दरविश रसूली 2 रन बनाकर आउट हुए।

अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए। भारतीय की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट निकाला।