14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDW vs SLW: भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया मना, एशिया कप के फाइनल के बाद फिर मचा बवाल

Women's Asia Cup 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों के शामिल नहीं होने से एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को ट्रॉफी देने का मौका नहीं मिला।
2 min read
Google source verification
Women's Asia Cup 2026

मोहसीन नकवी से नहीं ली भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी (फोटो- BCCI Womens)

Women's Asia Cup 2026, India vs Sri Lanka:वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीत लिया। मैच के बाद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह का ही बहिष्कार कर दिया। इस दौरान मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल दिए गए, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए और कार्यक्रम समाप्त हो गया। एक साल के भीतर ये दूसरा मौका है, जब नकवी को अपमान झेलना पड़ा है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने भी एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद PCB प्रमुख से ट्रॉफी नहीं ली थी।

8वीं बार भारत ने जीता वूमेंस एशिया कप

इस सेरेमनी से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया। सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार वूमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

8वीं बार फाइनल में श्रीलंका को रौंदा

भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थीं। भारत के अभियान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर मिली रिकॉर्ड जीत भी शामिल थी। वहीं, चामरी अट्टापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल जीत हासिल करते हुए खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई थी।

इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका पर अपना दबदबा और मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच अब तक 32 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 भारत ने जीते। 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, वूमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है।