14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एजबेस्टन में हार के बाद पाकिस्‍तान को दोहरा झटका, धीमी ओवर गति के लिए 11 WTC अंक काटे, पूरी टीम पर ठोका भारी जुर्माना

Pakistan Team fined: पाकिस्तान को इंग्‍लैंड में सीरीज 3-0 से हारने के बाद दोहरा झटका लगा है। एजबेस्टन में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर 11 वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियन के पॉइंट्स के साथ पूरी टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 14, 2026

Pakistan Team fined

पाकिस्‍तान टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan Team fined: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्‍तान को 3-0 की शर्मनाक हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। एजबेस्टन में तीसरे और आखिरी टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर दोहरी मार पड़ी है, जिसमें उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले से ही आखिरी पायदान पर मौजूद पाकिस्‍तान टीम के मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 11 पॉइंट्स काट लिए गए हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी ठोका गया है।

इस नियम के तहत लगा जुर्माना

पाकिस्तान ने एजबेस्टन में अपनी पहली गेंदबाजी पारी में 89 ओवर फेंके और टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद पाया गया कि वे जरूरी टारगेट से 11 ओवर कम फेंक पाए। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के तहत हर ओवर कम फेंकने के लिए टीम पर एक पॉइंट का जुर्माना लगता है। आईसीसी प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत हर ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, ज्‍यादा से ज्‍यादा जुर्माना उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत है। इसलिए पाकिस्‍तान की पूरी टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

मुश्किल दौरे के बाद मिली सजा

पाकिस्तान टीम को ये सजा मुश्किल दौरे के बाद लगाई गई है, जब लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के बाद सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया था। हेड कोच सरफराज अहमद को भी निकाल दिया गया और व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन को एजबेस्‍टन में कुछ समय के लिए उनकी जगह लगाया गया।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के दरवाजे हुए बंद

पाकिस्तान की टीम पहले से ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे था, अब इस चक्र में चार सीरीज में 9 टेस्ट के बाद 4.63 का पॉइंट्स परसेंटेज है, जिससे फाइनल में पहुंचने के उसके लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं। अब पाकिस्‍तान को नवंबर में दो टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है, इससे पहले 2027 में न्यूजीलैंड की टीम भी पाकिस्‍तान के दौरे पर आएगी।