14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup Final: ‘हम किसी से नहीं मिलेंगे, ऐसा थोड़ी है’, BCCI सचिव ने बताया मोहसिन नकवी के साथ बैठकर क्यों देखा मैच

Devajit Saikia on Mohsin Naqvi Meetting: वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार खिताब जीता। मैच के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद फिर सामने आया।
2 min read
Google source verification
Women's Asia Cup 2026

वूमेंस एशिया कप फाइनल विवाद (फोटो- IANS and Sony Sports Networks Screenshot)

Devjit Saikia on Asia Cup Final Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच वूमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 72 रन से जीत हासिल की। वूमेंस एशिया कप में भारतीय टीम की यह आठवीं खिताबी जीत है। इस मुकाबले के बाद ट्रॉफी को लेकर एक बार फिर से बवाल हुआ। मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर पहुंचे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनका फिर से बहिष्कार कर दिया। हालांकि, मैच के दौरान PCB और ACC प्रमुख मोहसिन नकवी, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ बैठकर मैच देखते नजर आए।

मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

मैच खत्म होने के बाद मोहसिन नकवी ने देवजीत सैकिया और राजीव शुक्ला को जीत की बधाई दी। तब तक मामला सब ठीक लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस बार मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ले लेगी, लेकिन जैसे ही मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे, वहां भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ देर चर्चा की और बाद में फिर से बहिष्कार कर दिया और खिलाड़ी अपने ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए।

इसके बाद से यह सवाल उठने लगे कि जब बहिष्कार करना था तो देवजीत सैकिया ने PCB के अधिकारियों के साथ बैठकर मैच क्यों देखा? मैच के दौरान सैकिया को मोहसिन नकवी और PCB के डिप्टी चेयरमैन के साथ बैठकर मैच देखते हुए देखा गया। अब इस पर BCCI सचिव ने चुप्पी तोड़ी है और पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि हम किसी से नहीं मिलेंगे, ऐसा तो है नहीं। उन्होंने कहा कि टॉस होने से लेकर मैच होने तक मैं अपनी सीट पर बैठा रहा। इस दौरान अगर कोई आकर मेरे बगल में बैठ जाता है, तो उससे मिलना पड़ता है, बात करनी पड़ती है। यह सब ट्रेडिशन है।

यह भी बताया कि हम लोगों ने जो इश्यू चल रहा है, उसे सॉल्व करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम हो गया। सैकिया ने बताया कि हमारा मकसद यह नहीं था कि ट्रॉफी कौन देगा और कौन लेगा। हमारा मकसद था भारतीय टीम आसानी से मैच जीते।

आपको बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। 184 रन के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर ढेर हो गई और 72 रन से मुकाबला हार गई। वुमेंस T20 में भारतीय टीम का यह चौथा एशिया कप का खिताब है, जबकि भारतीय टीम इससे पहले चार बार वनडे एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग