14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND W vs SL W Final: शेफाली वर्मा ने एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रन का लक्ष्य

IND W vs SL W Final: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शेफाली वर्मा के रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 184 रन का लक्ष्‍य रखा है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 13, 2026

Shafali Verma

शेफाली वर्मा, महिला क्रिकेटर, भारत (Photo - IANS)

IND W vs SL W Final Highlights: विमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाते हुए श्रीलंका के सामने 184 रन का टारगेट रखा है। इस मैच में भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने जहां 39 गेंदों पर 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, दूसरी सलामी बल्‍लेबाज शेफाली वर्मा ने महज 39 गेंदों पर 68 रन बनाए हैं। इससे पहले शेफाली ने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो विमेंस एशिया कप में सबसे कम गेंदों पर आया है। इस मामले में उन्‍होंने स्‍मृति के ही दो साल पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक

रैंकखिलाड़ीटीमविपक्षीस्थानवर्षगेंदें
1शेफाली वर्माभारतश्रीलंकादुबई202624
2स्मृति मंधानाभारतश्रीलंकासिलहट202225
3ऋचा घोषभारतयूएईदांबुला202426
4शेफाली वर्माभारतनेपालदांबुला202426
5शेफाली वर्माभारतथाईलैंडदुबई202626

जेमिमा रोड्रिग्‍स और दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच 129 रन की साझेदारी हुई। महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में इन दोनों ने जेमिमा रोड्रिग्‍स और दीप्ति शर्मा की भारतीय जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जब 2022 में जेमिमा और दीप्ति के बीच यूएई के खिलाफ 128 रन की साझेदारी हुई थी।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीटीमविपक्षीस्थानवर्षरन
1शेफाली वर्मा और स्मृति मंधानाभारतश्रीलंकादुबई2026129
2जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्माभारतयूएईसिलहट2022128
3दयालन हेमलता और शेफाली वर्माभारतनेपालदांबुला2024122
4सब्भिनेनी मेघना और शेफाली वर्माभारतमलेशियासिलहट2022116
5चमारी अटापट्टू और अनुष्का संजीवनीश्रीलंकामलेशियादांबुला2024115