
विमेंस एशिया कप की ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू। (फोटो सोर्स: एक्स@/ACCMedia1)
IND W vs SL W Final Playing 11 and Toss: विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत जरूरी मैच है। हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना है। हर फाइनल जरूरी होता है, प्रेशर होता है, लेकिन हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमारे पास एक बदलाव है। इस मैच में प्रतिका रावल को आराम दिया गया है, उनकी जगह कमलिनी खेल रही हैं।
वहीं, श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे, क्योंकि हमें अपनी स्किल्स पर भरोसा है। पिछले कुछ गेम में हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की है। निजी तौर पर टाइटल को सफलतापूर्वक कैसे डिफेंड करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि असल में यह मेरे और टीम के लिए बहुत अच्छी बात है। एक देश के तौर पर हमें हर समय अपने क्रिकेट को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसलिए हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। हम अपने प्लान पर टिके रहेंगे और बीच में पॉजिटिव क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। हम एक बदलाव के साथ जा रहे हैं, संजना कविंदी की जगह विश्मी गुणरत्ने खेल रही हैं।
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों का आमना-सामना कुल 31 बार हुआ है। इनमें से भारतीय महिला टीम ने 25 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं श्रीलंका को सिर्फ पांच जीत ही नसीब हो सकी हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है। दिलचस्प बात ये है कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत दांबुला में जुलाई 2024 में 8 विकेट से दर्ज की थी। उसके बाद भारत पिछले 6 मैचों से अजेय है।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणलन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुडी प्रबोदा और मिताली अयोध्या।
Updated on:
13 Sept 2026 07:48 pm
Published on:
13 Sept 2026 07:44 pm
