वाराणसी

UP Weather: बारिश-आंधी के बाद एक बार फिर सितम ढाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

UP Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति चित्रकूट में 44 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 8:37 PM IST
UP Weather

UP Weather: शनिवार को राज्य के कुछ मण्डलों जैसे बरेली, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं अन्य मण्डलों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

बांदा सबसे गर्म, 43.0 डिग्री पहुंचा तापमान

गोरखपुर, अयोध्या और बरेली मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा, जबकि वाराणसी, लखनऊ और मेरठ में यह सामान्य से कुछ कम दर्ज किया गया। शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य ही बना रहा। इस अवधि में बांदा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

रात्रि के तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। बरेली, अयोध्या, लखनऊ और मुरादाबाद मण्डलों में तापमान में विशेष रूप से बढ़ोतरी हुई। कानपुर मंडल में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा, जबकि मुरादाबाद और मेरठ में यह सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। अयोध्या मंडल में रात्रि का तापमान सामान्य के आसपास रहा। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। बढ़ती गर्मी से अब प्रदेश में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभान ने इन जिलों में हीट वेव चलने की अलर्ट जारी किया है-

मुख्यमंत्री के निर्देश

इस बीच, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सजग रहने और तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। अगर किसी की जान या मवेशियों की हानि हुई है, तो उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और घायलों का उचित इलाज कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि फसलों के नुकसान का सर्वे करके उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। जलभराव की स्थिति में त्वरित जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Updated on:
20 Apr 2025, 8:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल