वाराणसी

मार्च की शुरुआत में ही दिखने लगे गर्मी के तेवर, दिन में तेज धूप से बढ़ी तपिश

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को अब गर्मी का अहसास […]

less than 1 minute read
Mar 05, 2026

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को अब गर्मी का अहसास होने लगा है।

कई जिलों में दिखा गर्मी का असर

बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। गुरुवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज धूप के चलते गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।

दिन में बढ़ेगी गर्मी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।

Published on:
05 Mar 2026 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर