5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर काशीवासियों के गिलास में छलका करोड़ों का जाम, बम-बम रहा शराब का कारोबार

इस साल होली पर वाराणसी के लोगों ने 27 करोड़ रुपए की शराब खरीदी है।शराब की बिक्री से आबकारी विभाग गदगद नजर आ रहा है। आबकारी विभाग की मानें टो शराब के साथ-साथ भांग के भी अच्छी बिक्री हुई है....

less than 1 minute read
Google source verification

pc-patrika

वाराणसी: इस साल होली पर शराब कारोबारियों कि बल्ले बल्ले रही। तीन दिन में शराब कारोबारियों ने करोड़ों की शराब बेची। इस दौरान भांग की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। आबकारी विभाग के आंकड़ों को मानें तो करीब 27 करोड़ रुपए की अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री काशी में हुई। फिलहाल राजस्व में हुई बढ़ोतरी से आबकारी विभाग भी गदगद नजर आ रहा है।

भांग की भी हुई बिक्री

होली पर तीन दिनों में काशी के लोगों ने 27 करोड़ रुपए की शराब गटक ली है। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की बंपर बिक्री दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि भांग का कारोबार भी अच्छा रहा और शराब के साथ लोगों ने भांग की खरीदारी भी जमकर की है।

पिछले साल 25 करोड़ का था कारोबार

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की ज्यादा बिक्री हुई, जबकि शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब लोगों की पसंद बनी। आंकड़ों की बात की जाए तो करीब 40% देसी शराब और 60% अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि हालांकि भांग से सरकार को राजस्व नहीं मिलता, लेकिन फिर भी काशी में उसकी अच्छी बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल करीब 25 करोड़ रुपए की शराब कि बिक्री हुई थी जो इस साल बढ़कर 27 करोड़ रुपए हो गया।