वाराणसी

वाराणसी में अचानक गिरी मकान की दीवार, मलबे के साथ तालाब में गिरने से दो बच्चियों की मौत

Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दब कर दो बच्चियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी लोग मकान में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई..
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 9:54 AM IST
breaking news
breaking news

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार की देर रात रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दब कर दो बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार खाना खाने के बाद मकान में सो रहा था, इसी दौरान रात के करीब एक बजे मकान के एक हिस्से की दीवार भर भराकर गिर पड़ी। मकान के पास में ही एक तालाब स्थित है। इस दौरान मलबे के साथ घर में सो रही दो बच्चियां तालाब में जा गिरी। इसके बाद मकान में पानी भर गया। हालांकि किसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों ने जान बचाई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रोहनिया के बच्छाव पश्चिम पूरा इलाके के रहने वाले अजजुद्दीन अपनी पत्नी तबस्सुम और 7 साल की आफिया और 4 साल की फलक के साथ अपने मकान में रहते थे। उनके मकान से ही सटा हुआ तालाब भी स्थित है। मंगलवार की देर रात पूरे परिवार के साथ खाना खाकर वह कमरे में सोने गए थे। इसी दौरान रात के एक बजे के आसपास मकान की एक दीवार भर भराकर गिर पड़ी और मलबे में पूरा परिवार दब गया।

दोनों बच्चियां तालाब में गिरीं

बताया जा रहा है कि दीवार का हिस्सा गिरने के बाद मलबा समेत उनकी दोनों बच्चियां तालाब में जा गिरी। अचानक तेज आवाज होने के बाद पड़ोसियों की नींद खुली और वे भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। पूरी घटना की जानकारी रोहनिया थाना और आखिरी चौकी प्रभारी को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे आखिरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

8 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बाद बुधवार की सुबह दोनों बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला गया। इस दौरान दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद मां तबस्सुम और पिता अजजुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल था। वही दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर रोहनिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के मुताबिक, मकान तालाब से सटा हुआ था, आशंका है कि सीलन की वजह से दीवार कमजोर हो गई थी और इसी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया है कि घटना स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है। पड़ोसियों और अन्य लोगों से जानकारी की जा रही है।

Updated on:
11 Nov 2026, 9:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी