वाराणसी

Weather Alert- शहर में देर रात ओले गिरने से बढ़ी ठंड, अब पडेगा घना कोहरा

रात में कही तेज तो कही हल्की हुई बारिश, गरज-चमक ने बढ़ायी लोगों की चिंता
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 1:24 PM IST
Hail falls
Hail falls

वाराणसी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। बीती देर रात शहर के कई स्थानों पर ओले गिरे हैं। कही तेज तो कही झमाझम बारिश से ठंड में बढ़ोतरी हो गयी है। शनिवार को मौसम साफ हुआ है और भगवान भास्कर के दर्शन होने से लोगों को राहत मिली है। IMD की वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान तो गिरेगा ही। साथ ही कोहरा भी लोगों को सतायेगा।
यह भी पढ़े:-बनारस में अनोखी शादी, दूल्हा व दुल्हन ने एक-दूसरे को पहनायी प्याज व लहसुन से बनी माला

IMAGE CREDIT: Patrika

दिसम्बर में 24 घंटे से अधिक समय के दौरान हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को दोपहर तक झमाझम बारिश हुई थी उसके बाद पानी बरसना बंद हो गया था लेकिन आसमान में बादल छाये थे। देर रात एक बार फिर चमक-गरज के साथ बारिश हुई। शहर मैदागिन, चौक, गोदौलिया, कबीरचौरा आदि जगहों पर ओला भी गिरा है। रात होने के कारण लोगों को समझ नहीं आया कि बारिश की इतनी तेज आवाज कैसे हो रही है लोगों ने जब देखा तो पता चला कि ओला गिर रहा है। रात में काफी देर बारिश होने के साथ बंद हो गयी थी। दूसरे दिन की सुबह भी आसमान में बादल छाये हुए थे। दिन चढऩे के साथ मौसम कुछ साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद फिर से आसमान में बादल छा गये। मौसम का यह मिजाज दिन भर ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश हुई है और ओला गिरा है। आसमान साफ होते ही घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। कोल्ड वेदर की यह पहली बारिश थी जिसका आने वाले दिनों तक मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-ठंड के मौसम में हो गयी इतने मिलीमीटर बारिश, अब कोहरा दिखायेगा ताकत

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी