विदिशा

मुखर्जीनगर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी जेवर चुरा ले गए चोर

पुलिस ने किया घटना स्थल का मुआयना। करीब 4 लाखं की चोरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 8:37 AM IST
file
कल्याण से 1.32 करोड़ की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विदिशा। कोतवाली थानांतर्गत मुखर्जीनगर कॉलोनी में एक सूने घर के ताले तोड़कर चोर नकदी जेवर चुरा ले गए। करीब 4 लाख रुपए की चोरी होना माना जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखर्जीनगर निवासी सुषमा सक्सेना का परिवार सुबह घर में ताला लगाकर शमशाबाद गया था। शाम को लौटा तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। सूचना पर सीएसपी भारतभूषण शर्मा, टीआई आरएन शर्मा पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पुलिस श्वान और फारेंसिक टीम को भी भेजा गया। चोरी की इस वारदात में करीब 8 तौला सोना सहित नकद राशि चोरी हुई है। यह चोरी करीब 4 लाख की होना मानी जा रही है। सीएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बनाकर संभावित स्थानों पर रवाना की गई है।

Published on: