विदिशा

मप्र में चौथी बार भी बनेगी भाजपा सरकार : जिलाध्यक्ष

इस बार विकास, कार्यकर्ता एवं जनता के समर्थन से प्रदेश में चौथी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 10:01 AM IST
BJP
BJP

विदिशा/सिरोंज. आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक लटेरी रोड स्थित निजी गार्डन में रविवार को हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से चौथी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जिसकी तैयारियों में हमें जुटना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों की चिंता करते हुए योजनाएं बनाई है।। जिनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मिल रहा है। इस बार विकास, कार्यकर्ता एवं जनता के समर्थन से प्रदेश में चौथी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और अपने-अपने बूथ पर जमीनी स्तर से काम करना शुरु कर दें।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुऐ कहा कि आगामी गांधी जयंती के मौके पर विधानसभा स्तर पर स्वच्छता को लेकर 10 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह छह से आठ अक्टूम्बर तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान आयोजित होगा।

इस अभियान में मतदान केन्द्र प्रभारी, पालक-संयोजक ग्रामीणों के बीच जाकर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। वहीं 12 अक्टूबर को जिला स्तर पर जिला महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा। जबकि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंति के मौके पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र में आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता नमो एप को अपने मोबाईल में डाउनलोड करके रखे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमाकांत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी है इसलिए उनकी ही दम पर हम जनता के सहयोग से दो सौ से अधिक सीटें जीतकर चौथी बार सरकार बनाएगें। मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र कार्यकर्ताओ को देते हुए कहा कि अभी से बूथ को मजबूत करें और आने वाले चुनाव में कमल का फूल खिलाएं।

कार्यकर्ताओं को जो दायित्व सौंपे गए हैं वह उन्हें उन्हें पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरा करें। वहीं कार्यक्रम में वृद्ध महिला रक्सो बाई का सम्मान किया गया। इस दौरान विधान सभा विस्तारक अंकित भावसार, जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह दांगी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मंच का संचालन शिवकुमार भार्गव ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मंडी अध्यक्ष ललता बाई अहिरवार, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजीव माथुर और गेंदालाल राजपूत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
1 Oct 2018, 10:01 AM IST
Published on: