
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अचानक दोपहर में अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। कुरवई सीट से जैसे ही हरि सिंह सप्रे को टिकट मिलने की खबर आई, तब वे एक हाथ ठेले पर खड़े होकर पकौड़े का मजा ले रहे थे। उनके साथ कई समर्थक भी थे। जब पकौड़े हाथ में थे और दिल्ली से टिकट कंफर्म होने की खबर आई तो यह मजेदार वाकया उनके साथ जुड़ गया। उनके समर्थकों ने इस खुशी में जमकर पकौड़े खाए और आतिशबाजी भी की।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे चुनाव से पहले टिकट बंटवारे का दौर जारी है। भाजपा ने गुरुवार दोपहर में अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें 17 प्रत्याशियों के नाम है।
हाथ में थे पकौड़े और कंफर्म हो गया टिकट
जैसे ही वहां खबर पहुंची तो उनके समर्थकों में हलचल मच गई। सभी ने इस खुशी में और पकौड़े खाए। कुरवाई में भाजपा नेता हरि सिंह सप्रे को टिकट मिल गया।
इससे पहले भाजपा ने 177 नामों की सूची जारी की थी। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी 155 नाम जारी किए थे। भाजपा की नई सूची में पूर्व मंत्री एवं सांसद अनूप मिश्रा को भी भितरवार से टिकट दिया गयाहै। इसके अलावा जबलपुर पश्चिम से हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर आजमाया गयाहै। बब्बू शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बब्बू के जरिए सिखों को प्रतिनिधत्व दिया गया है।
विदिशा जिले की कुरवई सीट से विधायक रह चुके हरि सिंह सप्रे वर्तमान में भी विधायक हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में कांग्रेस की पान बाई पंथी को हराया था। 48 साल के सप्रे इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे।
किसको मिला टिकिट
जबलपुर पश्चिम से हरिंद्र जीत सिंह बब्बू
जबलपुर उत्तर से शरद जैन
भितरवार से अनूप मिश्रा
जबेरा से धर्मेंद्र लोधी
उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव
बीजावर से पुष्पेंद्र पाठक
जबेरा से धर्मेंद्र लोधी
बिछिया से शिवराज शाह
बासौदा से लीना संजय जैन
कुरवाई से हरी सप्रे
शुजालपुर से इंदर सिंह परमार
ब्यावरा से नारायण पवार
बड़नगर से जीतेंद्र पंड्या
शुजालपुर सेस इंदर सिंह परमार
पेटलावद से निर्मला भूरिया
कोलारस वीरेंद्र रघुवंशी
निवास से रामप्यारे कुलस्ते