विदिशा

दर्दनाक हादसा: दो घंटे ट्रेक पर पड़ा रहा कॉलेज स्टूडेंट का शव, पर पुलिस नहीं आई, जानिए क्यों…

सेंट मेरी कॉलेज विदिशा के एक छात्र की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शव पर से तीन ट़्रेने निकाल दी गईं। शव को कौवे कुत्ते चींथते रहे, लेकिन पुलिस
2 min read
Nov 16, 2017
railway news, vidisha railway, mp railway, crime, mp crime, police, death, painfull accident, death of collage student, vidisha news, vidisha patrika news, mp patrika news

विदिशा। दोपहर करीब 4 बजे अप12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन से गुलाबगंज स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हुए सेंट मेरी कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन अमानवीयता इतनी की करीब चार घंटे तक ट्रेक पर ही छात्र का शव पड़ा रहा। कौवे और कुत्ते उसे चींथने लगे, लेकिन पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण शव ट्रेक से हटाया नहीं जा सका।

परिजन स्टेशन पर खड़े सिसकते रहे, लेकिन पुलिस की गैर मौजूदगी में शव उठाना संभव न हो सका। करीब दो घंटे बाद पुलिस आई और शव हट सका।
घटना करीब चार बजे की है। सेंट मेरी कॉलेज विदिशा में बीएससी कम्प्यूटर का छात्र गुलाबगंज निवास कपिल राय अचानक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया और वहीं उसका अंत हो गया। प्लेटफार्म नंबर तीन के पास की इस घटना में कपिल करीब 30 फीट तक घिसटता गया। इसके बाद स्टेशन पहुुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने फोओ और वीडियो भेजकर घटना का बाद का दृश्य लाइव बताया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र का एमएसटी उसी स्थान पर मिला,जहां से वह घिसटा था। लेकिन कॉलेज का आईकार्ड प्लेटफार्म पर मिला। उसका शरीर छिन्न भिन्न हो चुका था। घटना के बाद स्टेशन मास्टर देखने पहुंचे, लेकिन पुलिस नहीं आई। तमाशबीनों की कतार लग गई, एक-एक कर कपिल के शव पर से तीन ट्रेने निकल गईं। लेकिन शव हटाने की कोशिश नहीं की गई। कोई पुलिस वाला वहां नजर नहीं आया। खबर मिलते ही परिवार वाले भी पहुंच गए। पत्रिका ने छात्र के कॉलेज में भी सूूचना पहुंचाई, लेकिन पुलिस नहीं आ सकी। हद तो तब हो गई जब दो घंटे के इस अंतराल में कुत्ते और कौवे भी ट्रेक पर पहुंचकर शव के हिस्सों पर मंडराने और उन्हें खींचने लगे। परिवार वाले ट्रेक पर बेबस से खड़े सब देखते रहे, लेकिन पुलिस की गैरमौजूदगी में वे हाथ भी नहीं लगा पा रहे थे। पत्रिका द्वारा विदिशा से पुलिस को जानकारी देने पर करीब 6 बजे पुलिस ने लाश को उठवाया।

Published on:
16 Nov 2017 07:13 pm