विदिशा

एमपी का गंदा टीचर, घर पर बुलाकर दो दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट का किया यौन शोषण

Teacher Satyam Raghuvanshi accused of sexual harassment in Siroj मध्यप्रदेश में एक टीचर की गंदी करतूत उजागर हुई।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 3:40 PM IST
Teacher Satyam Raghuvanshi accused of sexual harassment in Siroj
Teacher Satyam Raghuvanshi accused of sexual harassment in Siroj

मध्यप्रदेश में एक टीचर की गंदी करतूत उजागर हुई। टीचर द्वारा स्कूली बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है।
प्रदेश के विदिशा जिले में यह वारदात हुई। मामले का खुलासा होते ही परिजन थाने पहुंचे और शिक्षक की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर रखा है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस केस में 3 एफआईआर दर्ज की है। आशंका है कि आरोपी ने 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, अभी तक 5 बच्चों के साथ यौन शोषण की बात सामने आ चुकी है। कई पीड़ितों के परिजन अभी शिकायत करने को तैयार नहीं हैं।

स्कूली बच्चों के यौन शोषण का यह मामला विदिशा के सिरोंज तहसील का है। पीड़ित बच्चों से हकीकत पता लगते ही परिजनों ने स्कूल टीचर सत्यम रघुवंशी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। 25 वर्षीय टीचर सिरोंज का ही रहनेवाला है और एक प्राइवेट स्कूल के साथ घर पर भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।

स्कूल के बाद टीचर सत्यम रघुवंशी बच्चों को ट्यूशन के लिए घर बुलाता था। पीड़ित बच्चों के परिजनों के अनुसार, आरोपी सत्यम रघुवंशी घर में ही बच्चों को रोककर अप्राकृतिक कृत्य करता था। ऐसे बच्चों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा होने की आशंका है। अब तक की पूछताछ में शिक्षक द्वारा पांच बच्चों का शोषण करने की बात सामने आई है।

सिरोंज के एसडीओपी उमेश तिवारी का कहना है कि अभी सभी बच्चों के परिजनों और संबंधित शिक्षक से पूछताछ चल रही है। कई बच्चों के परिजन स्पष्ट रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं। आरोपी टीचर, स्कूल के बच्चों को फेल करने, परिजनों को मार डालने और स्कूल में दोस्ती खत्म करा देने की धमकी देता था।

टीचर सत्यम रघुंवशी प्राइवेट स्कूल में करीब 3 साल से 5 वीं से 8 वीं तक के बच्चों को पढ़ा रहा है। वह शादीशुदा है। पुलिस उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट कराने की भी तैयारी कर रही है।

Updated on:
24 Jan 2025, 3:40 PM IST
Published on: