अजब गजब

100 साल की ये दादी है मॉर्डन, इस उम्र में भी है काफी हेल्दी और फिट, पोता-पोतियों के साथ जमकर करती है पार्टिया

100 साल की ये दादी काफी मॉर्डन हैं और खुद को वक्त के साथ बदलने पर विश्वास रखती हैं। इस उम्र में भी वह काफी हेल्दी और फिट हैं। इसका राज वो बताती है कि मैं हमेशा जियो और जीने दो पर विश्वास करती हूं।

2 min read
aaji

नई दिल्ली। आज के समय किसी के पास खुद के लिए टाइम नहीं है। बहुत कम लोग है जो खुद के शरीर पर ध्यान दे पाते है। कुछ लोग ही है जो अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सजग है। चंद लोग ही जिम जाते है और एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखते है। आज आपको एक ऐसी दादी अम्मा से मिलवा रहे है जिनकी लम्बी उम्र के बारे में जानकर चौंक जाएंगे। 100 साल की यह दादी काफी मॉर्डन है और खुद को वक्त के साथ बदलने पर विश्वास रखती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस उम्र में भी वह काफी हेल्दी और फिट है। वह अपने पोता और पोती के साथ बैठकर चिल करती है।

गांधी के साथ आंदोलन में लिया था हिस्सा
इस बुजुर्ग महिला का नाम आजी बताया जा रहा है। फेसबुक पेज ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे पर आजी की स्टोरी खूब वायरल हो रही है। उनका जन्म साल 1920 में हुआ था और वह महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहीं थी। इतना ही नहीं वहीं हिटलर की तानाशाही को भी उन्होंने करीब से देखा। वे अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी कहानियां शेयर करती हैं। इसका राज वो बताती है कि मैं हमेशा जियो और जीने दो पर विश्वास करती हूं।

यह भी पढ़े :— 21 साल के ये राजकुमार खुद को मानते है भगवान राम के वंशज, 20 हजार करोड़ के है मालिक

बच्चों के साथ करती है पार्टी
आपको बता दें कि आजी के 5 बच्चे और 10 पोता-.पोती हैं। जिनके साथ वो हर त्योहार बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। यहां तक की बच्चों के साथ पिज्जा पार्टी हो या बर्गर खाना वह हमेशा रेडी रहती हैं। आजी का मानना है कि उनके साथ वाली महिलाएं मुझे हद से ज्यादा फॉरवर्ड मानती हैं। वे कहती हैं मैं अपने बच्चों को बिगाड़ रही हूं। मैं इस बात में यकीन करती हूं कि वक्त के साथ हम सबको बदलना चाहिए।

हर त्यौहार मनाते है एक साथ
आजी का यह परिवार हंसी-खुशी से रहता है। छोटे-बड़े हर तीज-त्योहार पर सब साथ होते हैं और खूब मस्ती करते है। आजी के इन खुले विचारों को कई लोग सही मनाते है, तो कई उनकी आलोचना भी करते हैं। एक बार घर वालों के विरोध के बाद भी आजी से अपने बेटे की इंटरकास्ट मैरिज करवाई थी। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो गया।

Published on:
10 Jan 2021 09:05 am
Also Read
View All