अजब गजब

15 साल से शख्स के दिमाग को खा रहा था कीड़ा, डॉक्टर कर रहे थे ब्रेन ट्यूमर का इलाज

शख्स के दिमाग में मांस खाने वाला एक टेपवॉर्म था कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी नहीं मिला आराम
2 min read
• •
Nov 12, 2019
flesh eating tapeworm found in brain of man
12cm flesh eating tapeworm found in brain of man

नई दिल्ली। 15 साल से एक शख्स ने दिमाग में कुछ ऐसा पल रहा था जो दिन ब दिन उसका दिमाग खा रहा था। वांग ली नाम के इस शख्स के दिमाग में मांस खाने वाला एक टेपवॉर्म था जो हर दिन उसे मौत के मुंह के करीब ला रहा था। वांग को साल 2007 से ही अपने दिमाग के बाएं तरफ कुछ महसूस होना कम हो गया था। उसके बाद से उसकी तबियत अक्सर ख़राब रहने लगी थी। उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कहीं से उन्हें आराम नहीं मिला। वांग का ब्रेन ट्यूमर का भी इलाज किया गया लेकिन उससे भी उन्हें कोई आराम नहीं मिला।

जानवरों में पाया जाने वाला कीड़ा खा रहा था शख्स का दिमाग

वांग की ऐसी हालत हो गई थी कि उसे बार-बार दौरे और चक्कर आते थे। साल 2018 में, डॉक्टरों को उनके मस्तिष्क में एक टेपवॉर्म के होने के संकेत मिले। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि वह कीड़ा मस्तिष्क की ऐसी जगह पर था कि वहां का ऑपरेशन करना बेहद मुश्किल था। हाल ही में हुए एक ऑपरेशन में उस कीड़े को निकाला गया है।

दो घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। टेपवॉर्म को निकाला गया तो पता चला कि वह एक ऐसा परजीवी था जो कुत्ते और बिल्लीयों में पाया जाता है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जितना दिमाग का हिस्सा उस टेपवॉर्म ने खाया था उसे दोबारा बनने में समय लगेगा।

Published on:
12 Nov 2019 12:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते