अजब गजब

145 साल के शख्स ने 24 साल पहले ही तैयार कर ली थी अपनी कब्र पर अब तक नहीं आई मौत

मौत से सभी को डर लगता है पर दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जो हर रोज अपनी मौत आने की दुआ करता है पर मौत जैसे उसके घर का रास्ता ही भूल गई हो। जिस शख्स को आप तस्वीर में देख रहे हैं वह इंडोनेशिया का नागरिक है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2016, 6:21 PM IST
Feature image

मौत से सभी को डर लगता है पर दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जो हर रोज अपनी मौत आने की दुआ करता है पर मौत जैसे उसके घर का रास्ता ही भूल गई हो।

जिस शख्स को आप तस्वीर में देख रहे हैं वह इंडोनेशिया का नागरिक है और पिछले 24 सालों से वह मौत का इंतजार कर रहा है।

एम्बाह गोथो नाम का यह शख्स साल 1992 से अपनी मौत की राह देख रहा है। इसी साल गोथो ने अपनी कब्र भी तैयार करवा ली थी। उस वक्त गोथो की उम्र 122 साल थी। गोथो का यह भी दावा है कि वह दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक गोथो का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था। इस हिसाब से गोथो की उम्र 145 साल हो गई है।

उन्होंने कहा, 'अब मैं मरना चाहता हूं। मेरे सभी नाती पोते स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हैं।' हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि गोथो का नाम दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्ज किया जाएगा या नहीं क्योंकि अभी स्वतंत्र रूप से उनके दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बढ़ती उम्र के चलते गोथो का शरीर अब उनका साथ नहीं देता। रोजमर्रा के कामों को भी गोथो अब दूसरों के सहारे करते हैं।


फ्रांस की 122 वर्षीय जेनी कालमेंट को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था। लेकिन इंडोनेशिया के एम्बाह गोथो ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नाइजीरिया के जेम्स 171 साल और इथियोपिया के 163 साल के दाकाबो एब्बा भी सबसे उम्र दराज लोगों में शामिल हैं। लेकिन इनकी पुष्टि नहीं की गयी है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर