16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का शिवाक्ष एशियन जूनियर तैराकी में दिखाएगा जौहर

छत्तीसगढ़ के जूनियर तैराकी खिलाड़ी शिवाक्ष साहू ने भारतीय तैराकी टीम में जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। मंगलवार को टोक्यो...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Surya Pratap Goutam

•

Updated: 21 Sep 2016, 10:33 AM IST

shivaksh

shivaksh

रायपुर.
छत्तीसगढ़ के जूनियर तैराकी खिलाड़ी शिवाक्ष साहू ने भारतीय तैराकी टीम में जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। मंगलवार को टोक्यो (जापान) की मेजबानी में होने वाले एशियन जूनियर और कोलंबो में होने वाली साउथ एशियन तैराकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश शिवाक्ष साहू का नाम भी शामिल है। शिवाक्ष एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी होंगे। उन्होंने ४३वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाई है।


जीते थे पांच पदक

बिलासपुर निवासी शिवाक्ष साहू ने 43वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। 5 से 9 जुलाई तक बैंगलूरु में खेली गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवाक्ष ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते थे।


मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना

शिवाक्ष को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सचिव बलदेव सिंह भाटिया और तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल व पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी हैं।