अजब गजब

मैगजीन के लिए तीन साल की बच्ची ने बनाई एेसी तस्वीर, ये चीज देखकर सहम गए लोग

न्यूयॉर्क में एक मैगजीन के लिए बच्चों से उनके काल्पनिक दोस्त की तस्वीर बनाने के लिए कहा गया था। इनमें से एक बच्ची ने ऐसी तस्वीर बनाई, जिसपर नजर पड़ते ही एक महिला पत्रकार हैरान रह गई।
2 min read
• •
Aug 23, 2018
viral photo
मैगजीन के लिए तीन साल की बच्ची ने बनाई एेसी तस्वीर, ये चीज देखकर सहम गए लोग

नई दिल्ली: आमतौर पर बच्चों की बातों को हम इग्नोर कर देते हैं। हमें लगता है कि यह बातें बेकार हैं, लेकिन कभी—कभी इन बातों को अनसुना करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, न्यूयॉर्क में एक मैगजीन के लिए बच्चों से उनके काल्पनिक दोस्त की तस्वीर बनाने के लिए कहा गया था। इनमें से एक बच्ची ने ऐसी तस्वीर बनाई, जिसपर नजर पड़ते ही एक महिला पत्रकार हैरान रह गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये किस्सा शेयर किया है।

तस्वीर बनाने के साथ काल्पनिक दोस्त के बारे में लिखनी थी एक बात


बच्चों को अपने—अपने काल्पनिक दोस्त की तस्वीर बनाने के साथ—साथ उसके बारे में एक बात भी बताने के लिए कहा गया था। ये तस्वीरें मैग्जीन ने प्रकाशित की गई। जब इस मैगजीन को एक महिला पत्रकार ने देखा तो उनकी नजर एक फोटो पर टिक गई। इसके बाद जब उन्होंने उसके बारे में पढ़ा तो वह हैरान रह गई। दरअसल, देखने में एक साधारण का चित्र लगने वाली इस तस्वीर में एक बच्ची की फोटो थी, जिसकी आंखे पीली थी और पेट निकला हुआ था।

बच्ची ने कहा- वह 14 साल की है, उसके पेट में दो बच्चे हैं

इसके बाद उन्होंने इस बच्ची से उसकी दोस्त के बारे में पूछा तो उसने कहा, 'मेरी दोस्त का नाम ग्रेटफुल है। उसकी आखें पीली और चमकीली हैं। वह मुझसे केवल रात में मिलने आती है। वह 14 साल की है और उसके पेट में दो बच्चे हैं। मेरी दोस्त का बर्थडे कभी नहीं हो सकता है।'

जानकारों ने कहा- भूत के साये में है बच्ची


बता दें, जिस तरह बच्ची ने अपनी काल्पनिक दोस्त के बारे में बताया, उसे सुनकर महिला पत्रकार भी सहम गई। उन्होंने आशंका जताई कि बच्ची किसी भूत के साये में है। वहीं, जब इस बारे में जब अद्भुत शक्तियों के जानकारों से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि बच्ची पर किसी भूत का साया है।

Published on:
23 Aug 2018 05:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते