8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाश को चिता पर लिटाते ही मिली ये खबर, तुरंत पीछे हट गए लोग… मचा हड़कंप

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि अचानक एक शख्स को उत्तम सिंह रास्ते में मिल जाता है। वह तुरंत इसकी जानकारी उत्तम सिंह के घरवालों को देता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Aug 23, 2018

omg

लाश को चिता पर लिटाते ही मिली ये खबर, तुरंत पीछे हट गए लोग... मचा हड़कंप

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक शख्स काफी समय से लापता था। अचानक पुलिस को एक अज्ञात शव मिलता है, जिसकी अंगूठी और जूतों के आधार पर उसकी पहचान कर घरवाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर लेते हैं। सभी जरूरी काम करने के बाद शव को चिता पर लिटाया जाता है, अचानक एक खबर आती है और सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। तुरंत उस लाश को चिता से हटा लिया जाता है।

आखिर क्या हुआ ऐसा?

जानकारी के मुताबिक, उत्तम चंद आर्मी से रिटायर्ड हैं और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर हैं। वह बिना बताए घर से चले जाते थे। पिछले कई दिनों से उत्तम चंद के चम्बा जाने की घर वालों को जानकारी थी तथा ज्यादा दिन तक वह वापस भी नहीं आए। इसी दौरान पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी दी। उत्तम चंद के परिजनों तक भी यह खबर पहुंची। उन्होंने आशंका जताते हुए मौके पर मृतक व्यक्ति की अंगूठी व जूतों को आधार बनाकर उत्तम चंद ही मान लिया। इसके बाद शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

अचानक आइर् उत्तम सिंह के जिंदा होने की खबर

अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि अचानक एक शख्स को उत्तम सिंह रास्ते में मिल जाता है। वह तुरंत इसकी जानकारी उत्तम सिंह के घरवालों को देता है। इसके बाद घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। बता दें, उत्तम सिंह के जिंदा होने की पुष्टि करने के लिए युवक उनके साथ सेल्फी भी खींचकर देता है। बता दें, अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद उसकी अस्थियों को भी गंगा में ही विसॢजत कर दिया गया। बता दें, कइर् बार एेसा होता है जब पुलिस को एेसे अज्ञात शव मिलते हैं, जिनकी पहचान कर पाना नामुमकिन सा होता है। वहीं, कुछ लोग अपनों को सिर्फ उनके कपड़ों के आधार पर ही पहचानने की कोशिश करत हैं आैर कइर् बार वह गलत भी होता है। इस मामले में भी कुछ एेसा ही हुआ।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग