अजब गजब

मगरमच्छ से लेकर कोबरा तक, 400 से ज्यादा खूंखार जानवरों को साथ रखता है 67 साल का ये शख्स

फ्रांस के नान्टेस शहर में रहने वाले 67 साल के फिलिप गिलेट भी रखते हैं। वह अपने घर में एक-दो नहीं बल्कि 400 से ज्यादा खतरनाक जानवरों को अपने घर में पाले हुए हैं।

2 min read
Sep 23, 2018
मगरमच्छ से लेकर कोबरा तक, 400 से ज्यादा खूंखार जानवरों को साथ रखता है 67 साल का ये शख्स

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में रहते हैं। कोई घर में ही जंगल बना लेता है तो कोई कोई खूंखार जीव-जंतुओं को अपने साथ रखता है। ऐसा ही शौक फ्रांस के नान्टेस शहर में रहने वाले 67 साल के फिलिप गिलेट भी रखते हैं। वह अपने घर में एक-दो नहीं बल्कि 400 से ज्यादा खतरनाक जानवरों को अपने घर में पाले हुए हैं।

बचपन से ही था जानवरों के प्रति लगाव

ये भी पढ़ें

बीवी की लाश के साथ लगातार 6 दिन तक ऐसा काम करता रहा पति, राज़ से उठा पर्दा तो फटी रह गई लोगों की आंखें

67 साल के फिलिप गिलेट से फ्रांस के नान्टेस शहर में रहते हैं। बचपन से ही उन्हें जानवरों के प्रति लगाव था। वह हमेशा से खतरनाक जानवरों के साथ रहते थे। उनका ये शौक प्यार में बदल गया और वह इन खतरनाक जानवरों को घर में ही पाल रखे हैं।

काॅफी टेबल से लेकर बेडरूम तक, हर जगह मौजूद हैं खतरनाक जानवर

फिलिप के घर की अगर बात करें तो उनके कॉफी टेबल से लेकर बेडरूम तक हर जगह ये खतरनाक जानवर टहलते रहते हैं। फिलिप ने घर में मगरमच्छ, कोबरा, 50 किलो का कछुआ और अजगर तक पाल रखा है। यही नहीं ये जानकवर उनके साथ बिस्तर में सोते हैं।

नहलाने-धुलाने से लेकर खाने तक, खुद करते हैं जानवरों की सेवा


फिलिप के घर के बाहर एक बड़ा बगीचा भी है जहां ये जानवर आराम से घूमते हैं। खुद फिलिप इन जानवरों की सेवा करते हैं। उन्हें नहलाते—धुलाते हैं और खाना खिलाते हैं।फिलिप इन जानवरों को घर के एक सदस्य की तरह मानते हैं। बता दें, इन 400 तरह के जीवों को पालने के लिए फिलिप हर महीने लाखों रुपए खर्च करते हैं। दरअसल, हर जीव के लिए उसका मनपसंद भोजन और साफ सफाई पर वो इतना खर्च करते हैं। कई जीवों को वो अपनी हाथ से खाना खिलाते हैं। फिलिप ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डाली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। दरअसल, फिलिप ने घर पर एक खतरनाक गुहेरा भी पाल रखा है और वो उसे एक नन्हें बच्चे की तरह खाना खिला रहे थे। ये देख लोग सहम गए। क्योंकि माना जाता है कि गुहेरा के काटने से पलभर में मौत हो सकती है।

ये भी पढ़ें

सुहागरात पर पति को देखते ही भाग खड़ी हुई मार्डन दुल्हन, बोली- मुझे तुम्हारी ये चीज नहीं है पसंद
Published on:
23 Sept 2018 01:12 pm
Also Read
View All