26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीवी की लाश के साथ लगातार 6 दिन तक ऐसा काम करता रहा पति, राज़ से उठा पर्दा तो फटी रह गई लोगों की आंखें

वेंडी की मौत के बाद रसेल ने उनकी लाश को करीब एक हफ्ते तक बेडरूम में ही रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 22 Sep 2018, 2:39 PM IST

vendy

बीवी की लाश के साथ लगातार 6 दिन तक ऐसा काम करता रहा पति, राज़ से उठा पर्दा तो फटी रह गई लोगों की आंखें

नई दिल्ली। प्यार महज़ एक भावना ही नहीं बल्कि एक दुनिया है। जिसने प्यार को समझ लिया, उसे इस ज़िंदगी और दुनिया से बेहतर कुछ नहीं लगेगा। ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जिन्हें प्यार का कोई मतलब ही नहीं पता और उन्हें ये दुनिया बड़ी ही ज़ालिम नज़र आती है। आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। सभी धर्मों में मौत के बाद इंसान के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होती है। जहां हिंदू और सिख धर्म में मौत के बाद इंसान को जला दिया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर इस्लाम और ईसाई धर्म में मृत इंसान के शरीर को दफना दिया जाता है।

इंग्लैंड के लंदन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनने के बाद लोग काफी हैरान हैं। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं किया, बल्कि उसके शव को घर के बेडरूम में रखा। इतना ही नहीं शख्स अपनी पत्नी की लाश के साथ कई दिनों तक सोया। शख्स का नाम रसेल डेविसन है, जिसकी पत्नी वेंडी को कैंसर था। दस साल से सर्वाइकल कैंसर से लड़ रही वेंडी ने आखिरकर इस जंग में हार मान ली और रसेल के साथ ही इस दुनिया को भी अलविदा कह दिया।

रसेल ने बताया कि वेंडी की आखिरी इच्छा थी कि वह अपने सपनों के घर में ही आखिरी सांस ले। वेंडी की मौत के बाद रसेल ने उनकी लाश को करीब एक हफ्ते तक बेडरूम में ही रखा। लाश से ही बात की और उसी के साथ सोया भी। रसेल से जब इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने एक बड़ा ही अजीबो-गरीब जवाब दिया। रसेल ने कहा कि वो इस दुनिया के नियमों को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस शख्स से हम इतना प्यार करते हैं, उसकी मौत के बाद ही हम उसके साथ इतना क्रूर व्यवहार करने लगते हैं। रसेल ने बताया कि वेंडी की मौत के बाद वे उन्होंने करीब एक हफ्ता लाश के साथ वक्त बिताया, जिससे उन्हें सुकून मिला।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग