अजब गजब

आधी रात को खिड़की तोड़कर पड़ोसी के घर घुसा नाबालिग, की ऐसी हरकत यकीन करना होगा मुश्किल

एक 17 साल का नाबालिग लड़का लगभग आधी रात को एक अंजान घर की खिड़की को तोड़ कर अचानक घर के अंदर दाखिल हो गया
2 min read
• •
Aug 02, 2018
A boy entered in a house at midnight without permission and asked this
आधी रात को खिड़की तोड़कर पड़ोसी के घर घुसा नाबालिग, की ऐसी हरकत यकीन करना होगा मुश्किल

नई दिल्ली। इंसानी दिमाग काफी विचित्र होता है। यह कब, क्या करना चाहें इस बारे में पहले से बता पाना वाकई में मुश्कल है।

हाल ही में अमरीका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक नाबालिग लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि, एक 17 साल का नाबालिग लड़का लगभग आधी रात को एक अंजान घर की खिड़की को तोड़ कर अचानक घर के अंदर दाखिल हो गया और उनसे ऐसे सवाल करने लगा जिससे घरवाले चौंक गए।

बता दें, उत्तरी कैलिफोर्निया के पालो अटाओ नामक स्थान में हुई इस घटना ने उस दंपत्ति को परेशान कर दिया। दरअसल, घर के अंदर घुसा यह शख्स उस दंपत्ति को जगाकर उन्हें घर के वाई-फाई का पासवर्ड पूछने लगा। अचानक हुई इस घटना से चकित उस दंपत्ति ने पहले अपनी सुरक्षा को देखते हुए उस लड़के को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला फिर स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है कि वह शख्स वाकई में केवल पासवर्ड पूछने के उद्देश्य से गया था या उसका कुछ और ही मकसद था।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि आधी रात को वह लड़का एक कपल के घर में घुस गया। घर में मौजूद लोगों ने उसे उस वक्त धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और उसके बाद फोन करके पुलिस को इस बारे में बताया।

पुलिस ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि फिलहाल लड़के को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, बिना इजाजत के गलत ढंग से किसी के घर में घुसना भी गलत है और इसी वजह से उस लड़के को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
02 Aug 2018 12:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते