26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 और 4 अगस्त को होगी दुनिया की अनोखी शादी, दो जुड़वा भाई की हो जाएंगी दो जुड़वा बहनें

दोनों कपल की पहली डेट भी एक साथ थी, ज़ैक-क्रिसी और निक-कैसी एक चर्च के कार्यक्रम में गए थे।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Aug 01, 2018

nick

3 और 4 अगस्त को होगी दुनिया की अनोखी शादी, दो जुड़वा भाई की हो जाएंगी दो जुड़वा बहनें

नई दिल्ली। खबर की हैडिंग पढ़ने के बाद आपके होश तो उड़ ही गए होंगे। लेकिन जैसे-जैसे आप इस खबर में आगे बढ़ेंगे आपको एक बेहद ही खूबसूरत सच के बारे में पता चलेगा। ये शानदार शादी अमेरिका के मिशीगन में कुछ ही घंटों में होने वाली है। चलिए अब हम आपको सीधे इस खबर के मेन मुद्दे पर लेकर आते हैं। मिशीगन के रहने वाले दो जुड़वा भाई, दो जुड़वा बहनों के साथ शादी करने जा रहे हैं। इस बात में कोई राय नहीं है कि ये दुनिया की सबसे शानदार शादियों में से एक होगी। ज़ैक लेवन और निक लेवन दोनों जुड़वा भाई हैं, जिनकी शादी जुड़वा बहनें क्रिसी बेवियर और कैसी बेवियर के साथ होने वाली है।

ज़ैक और क्रिसी की शादी तीन अगस्त को होगी, तो वहीं निक और कैसी चार अगस्त को शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद दोनों शादीशुदा कपल दो बेडरूम वाले एक ही मकान में रहेंगे। हालांकि दोनों कपल हनीमून के लिए अलग-अलग जगह चुन सकते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी इनके रिश्ते की तरह ही काफी दिलचस्प है। करीब चार साल पहले निक और कैसी की मुलाकात ग्रैंड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने ज़ैक और क्रिसी को भी एक-दूसरे से मिलाया था।

दोनों कपल की पहली डेट भी एक साथ थी, ज़ैक-क्रिसी और निक-कैसी एक चर्च के कार्यक्रम में गए थे। इतना ही नहीं दोनों कपल ने सगाई भी एक साथ और एक ही जगह पर की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों कपल के चारों लोग 24 साल के हैं। दोनों कपल अपनी-अपनी नई ज़िंदगी शुरू करने के लिए घर में प्रवेश करने से पहले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। WILX-TV से बातचीत करते हुए निक ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा कि आखिर ये सब कैसे हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग