अजब गजब

कमोड में गिर गई थी कार की चाबी, उठाने चला तो तीन घंटे तक फंसा रहा हाथ

Hand Stuck in Commode : पेट्रोल पंप में बने टॉयलेट में हुआ हादसा, रेसक्यू टीम ने किया बचाव चाबी के साथ शख्स को मिला मोबाइल, लोगों की छूटी हंसी
less than 1 minute read
• •
Feb 25, 2020
commode.jpg
Hand Stuck in Commode

नई दिल्ली। कमोड में अगर अचानक आपकी कोई कीमती चीज गिर जाए तो जाहिर—सी बात है कि आपका दिल बैठ जाएगा। ऐसे ही हादसा तमिलनाडु के मदुरई में एक शख्स के साथ भी हुआ। दरअसल एक शख्स कमोड में टॉयलेट के लिए गया था। तभी उसके हाथ से कार की चाबी छूटकर गिर गई। उसे निकालने के लिए शख्स ने कमोड में हाथ डाला तो उसका हाथ ही फंस गया।

शख्स को तीन घंटे तक ऐसे ही हालत में रहना पड़ा। शख्स का नाम मणिमरन है। वह तंझावूर का रहने वाला है। दरअसल वह पेट्रोल पंप पर बने टॉयलेट में गया था। मगर एक घंटे से ज्यादा समय से बाहर न निकलने पर रेक्सक्यू टीम बुलाई गई। टीम ने पहले तो ड्रिल मशीन वहां छेद करके वहां तक पहुंचे जहां शख्स का हाथ फंसा था, उसके बाद टीम ने उसके हाथों पर तेल लगाया और फिर हाथ बाहर निकला। हालांकि उसके हाथ में कोई भी फ्रेक्चर नहीं हुआ। मगर इस बीच एक मजेदार बात और हुई कि बचाव के दौरान शख्स को अपने कार की तो चाबी मिली ही। साथ ही उसे एक मोबाइल भी मिल गया। घटना की खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

Published on:
25 Feb 2020 03:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते