अजब गजब

सड़ी लाशों के बीच एक कब्र ऐसी जिससे आती थी खुशबू, फिर बारिश ने किया ऐसा खुलासा फटी रह गई सबकी आंखें

ऐसी घटनाओं के पीछे लोग किसी दूसरी शक्तियों का हाथ मानते हैं। यमन में भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसे देखकर वहां के लोग हैरान रह गए।

2 min read
Jul 23, 2018
a rotten graveyard with one musk fragrant grave of a girl
सड़ी लाशों के बीच एक कब्र ऐसी जिससे आती थी खुशबू, फिर बारिश ने किया ऐसा खुलासा फटी रह गई सबकी आंखें

नई दिल्ली। कुछ लोग मानते हैं कि भूत-प्रेत और आत्माएं होती हैं और कुछ लोग इनका वजूद नहीं मानते भूत-प्रेत और आत्माओं को लेकर लोगों के बीच हमेशा मतभेद रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं कि वह विज्ञान की समझ के भी परे होती हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे लोग किसी दूसरी शक्तियों का हाथ मानते हैं। यमन में भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसे देखकर वहां के लोग हैरान रह गए। कहते हैं ‘मरने से पहले अगर किसी इंसान की आखिरी इच्छा पूरी न हो पाए तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिल पाती और दर-बदर इसी संसार में घूमती रह जाती है। बहुत से ऐसे लोग है जो आज भी भूत-प्रेत जैसी बातों पर यकीन नहीं करते तो वहीँ कुछ लोग ऐसे भी है जिनका मानना है कि, ‘अगर इस दुनिया में भगवान है, तो भूत-प्रेत भी है। घटना यमन के धाफर गांव की है। यहां के लागों का कहना है यहां एक लड़की की कब्र से खुशबू आती है, जबकि लड़की को कई साल पहले दफनाया गया जा चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं इस लड़की की लाश भी सड़ी-गली नहीं बल्कि वैसी ही है जैसा उसे दफनाया गया था।

rotten graveyard with one musk fragrant grave of a girl" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/23/mnj_3142862-m.png">

गांववालों की मानें तो, कुछ साल पहले गांव की 20 साल एक लड़की की मौत हो गई थी। उसे गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। एक दिन गांव में बुहत तेज बारिश आई। बारिश इतनी तेज थी कि सभी कब्रों से शव बाहर आ गए। गांव के लोग शवों को फिर से दफनाने गए तो सब हैरान रह गए। गांव वालों ने देखा कि कुछ माह पहले उन्होनें जिस लड़की के शव को दफनाया था, वह शव वैसे का वैसा ही था, जबकि इतने समय में शरीर कंकाल में तबदील हो जाता है। इतना ही नहीं लड़की के शव में से तेज खुशबू भी आ रही थी। गांववालों ने लड़की के शव को फिर से दफना दिया लेकिन आज भी उस लड़की की कब्र से खुशबू आती है।

Published on:
23 Jul 2018 11:23 am