अजब गजब

दिल को रखना है तंदरूस्त तो साथी का ख्याल रखें जरूर, दोनों का है एक-दूसरे से सीधा संबंध

हाल ही में हुए एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि शादी नहीं करके आप अपनी मौत को जल्दी बुलावा दे रहे हैं।निष्कर्ष के अनुसार शादी करने से दिल सेहतमंद रहता है।

2 min read
Jul 11, 2018
दिल को रखना है तंदरूस्त तो साथी का ख्याल रखें जरूर, दोनों का है एक-दूसरे से सीधा संबंध

नई दिल्ली। दुनिया में हर इंसान यह चाहता है कि वह लंबे समय तक जीए और स्वस्थ तरीके से रहे। स्वस्थ और लंबी उम्र की चाह हर कोई रखता है और इसके चलते लोग काफी कुछ करते भी हैं। तमाम तरह की दवाइयों से लेकर मंदिर-मजार के दर्शन तक लोग करते रहते हैं और ईश्वर के सामने अपनी लंबी उम्र और निरोगी काया की दुआं मांगते हैं। आज हम आपको एक बहुत ही सरल और कारगार उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी जिंदगी में अपनाकर इंसान चिंतामुक्त होकर लंबी जिंदगी जी सकता है।

दरअसल, हाल ही में हुए एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि शादी नहीं करके आप अपनी मौत को जल्दी बुलावा दे रहे हैं। शोध में निकले निष्कर्ष के अनुसार शादी करने से दिल सेहतमंद रहता है।

इस शोध में 42 से 77 साल के करीबन 20 लाख लोगों को शामिल किया गया था। ये सभी लोग यूरोप, उत्तरी अमेरिका, मध्य और पूर्व एशिया के रहने वाले थे।

शोध के दौरान इस बात का पता चला कि अलगाव, तलाक, साथी की मृत्यु या शादी ना करने वाले लोगों में दिल की बीमारी होने का खतरा 42 फीसदी अधिक होता है और तो और ऐसे लोगों में कोरोनेरी हर्ट डिजीज होने का खतरा भी 16 फीसदी अधिक होता है।

रिसर्च में यह बात भी सामने आई कि शादीशुदा लोगों की अपेक्षा इन लोगों में दिल की तमाम बीमारियों की वजह से मौत होने का खतरा 42 फीसदी तक अधिक होता है।

ऐसा नहीं है कि यह बात केवल महिलाओं या पुरूषों पर ही लागू होती है बल्कि यह दोनों पर समान रूप से लागू होती है। इस शोध को रॉयल स्टोक हॉस्पिटल डिपार्टमेंट ऑफ कॉर्डियोलॉजी के रिसर्चर चुन वाई वॉन्ग द्वारा किया गया। चुन वाई वॉन्ग का इस पूरे विषय में कहना है कि, ‘शोध में निकले इन परिणामों से पता चला है कि दिल की बीमारियों का संबंध काफी हद तक शादीशुदा होने या ना होने से है।’ बता दें, इस शोध के परिणामों को मेडिकल जर्नल हार्ट में प्रकाशित किया गया है।

ये भी पढ़ें

बाॅडी लेने मुर्दाघर पहुंचे थे घरवाले, दिखा एेसा नजारा कि खिसक गई पैरों तले जमीन
Published on:
11 Jul 2018 11:05 am
Also Read
View All