अजब गजब

पति निकला रिश्ते में भाई, शादी के तीन साल बाद खुली सच्चाई तो मच गया हड़कंप

उताह के रहने वाले टाइली और निक वॉटर्स की शादी को तीन साल हो चुके हैं। उन्होंने फैंस को जो बताया उसने लोगों को हैरान कर दिया। कपल का कहना है कि उन्हें अपनी शादी के 3 साल बाद पता चला कि वो दरअसल आपस में भाई-बहन हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 07, 2023
untitled.png

शादी एक बेहद ही पवित्र बंधन है। जिसमें दोनों ओर से रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे दबे राज बाहर आ जाते हैं जो इस रिश्ते की नीव हिलाकर रख देते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक कपल की जिंदगी में, जब उसे शादी के तीन साल बाद पता चला कि उसका पति उसका भाई है। इस सच ने महिला को सदमे में ला दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उताह के रहने वाले टाइली और निक वॉटर्स की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दोनों बेहद ही अच्छी तरह से अपनी जिंदगी जी रहे थे और सोशल मीडिया पर अपने फैंस कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते थे। लेकिन इस बार उन्होंने फैंस को जो बताया उसने लोगों को हैरान कर दिया। कपल का कहना है कि उन्हें अपनी शादी के 3 साल बाद पता चला कि वो दरअसल आपस में भाई-बहन हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, टाइली और निक वॉटर्स की शादी को तीन साल हो चुके हैं। इस बीच उन्हें अचानक पता चला कि वो दोनों आपस में कजिन हैं। अपने भाई-बहन होने की बात पर कपल का कहना है कि वे चाहते थे कि ये बात सच नहीं हो और ये एक मज़ाक हो लेकिन ऐसा नहीं है। पत्नी ने ये भी बताया कि सच जानकर भी वो अपने पति को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ेगी कि वो उसका भाई है।

Published on:
07 Sept 2023 04:16 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते