अजब गजब

शख्स के पेट में हुआ तेज दर्द, एक्स रे किया तो अंदर का नजारा देख उड़ गए डॉक्टर्स के भी होश

आजकल आपने ऐसी खबरों के बारे में बहुत सुना होगा कि किसी के पेट में कैची मिलती है, तो किसी के पेट में रॉड। यह तब होता है तब कोई व्यक्ति अपने पेट का ऑपरेशन करवाता है और डॉक्टर की गलती से ये चीज़ीं पेट में रह जाए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारें में बताने जा रहें हैं जिसने अभी तक कोई भी ऑपरेशन नहीं करवाया था, लेकिन फिर भी उसके पेट में 1 फ़ीट लंबी लोहे की छड़ी मिली।

2 min read
Jun 16, 2023
Stomach Pain

Ajab Gajab News : आजकल आपने ऐसी खबरों के बारे में बहुत सुना होगा कि किसी के पेट में कैची मिलती है, तो किसी के पेट में रॉड। यह तब होता है तब कोई व्यक्ति अपने पेट का ऑपरेशन करवाता है और डॉक्टर की गलती से ये चीज़ीं पेट में रह जाए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारें में बताने जा रहें हैं जिसने अभी तक कोई भी ऑपरेशन नहीं करवाया था, लेकिन फिर भी उसके पेट में 1 फ़ीट लंबी लोहे की छड़ी मिली।

यह भी पढ़ें :- इस 16 साल की लड़की ने ऐसी जगह गुदवाया टैटू, अब ज़िंदगी भर नहीं कर पाएगी ये काम

आखिर कौन है यह शख्स?

यह शख्स सेंट्रल अमरीका के ग्वाटेमेला देश का रहने वाला है। इस शख्स के पेट में अचानक से एक दिन दर्द हुआ। तभी वह अपने पेट का चेकअप करवाने डॉक्टर के पास जाता है। डॉक्टर जब उसका एक्स-रे निकालता है तब डॉक्टर भी हैरान रह जाता है। उस आदमी की रिपोर्ट में उसके पेट में लोहे की घुमावदार लंबी छड़ी मिलती है। इस छड़ी को देखने के बाद सबकी हवा ख़िसक जाती है। ऐसे में डॉक्टर और सबके मन में एक ही सवाल आता है कि आखिर ये लोहे की छड़ी उसके पेट में गयी कैसे?

यह भी पढ़ें :- 4,000 की कुर्सी ने रातों रात पलट दी इस शख्स की किस्मत, जानिए कैसे

क्या है मामला?

एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक ग्वाटेमाला के 52 वर्षीय व्यक्ति के पेट में एक दिन अचानक से बहुत जोर का दर्द उठा। जब वह आदमी उस दर्द को सहन नहीं कर पाया तब अमरीका के रूजवेल्ट अस्पताल में गया। वहाँ डॉक्टर ने उसका एक्स-रे निकाला और देखने पर उसके पेट में एक लंबी लोहे की छड़ी मिली। इस छड़ी की लंबाई लगभग 1 फीट और चौड़ाई 0.8 इंच थी। इन सब बातों को देख डॉक्टर ने उसके पेट का ऑपरेशन करके किसी तरीके से उस छड़ी को बाहर निकाला। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें :- अगर आप भी देते हैं किन्नरों को दान में ये 5 चीजें, तो बरबाद हो जाएगी ज़िंदगी

आखिर पेट में कैसे पहुंची इतनी बड़ी घुमावदार छड़ी?

इस शख्स के पेट में इतनी बड़ी छड़ी मिली। ऐसे में हर किसी के मन में अब एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इतनी बड़ी छड़ी उसके पेट में पहुंची कैसे? जब डॉक्टर ने उससे पूछा तो उस शख्स ने जो बताया उसको सुन सब हैरान रह गए। उसने बताया कि उसके दिमाग में अजीब सी आवाज़ें आती हैं। और कोई उस आवाज़ में उसको छड़ी निगलने के लिए कहता है। ऐसे में वह नींद में ही लोहे की छडी को निगल जाता है। उसके बाद जो उसको असहनीय दर्द होता है।

ऐसा होने के बाद डॉक्टर ने उस के पूरे शरीर का चेकअप किया और रिपोर्ट के मुताबिक पता चला कि उसको सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) नामक बीमारी है, जो व्यक्ति के सोचने, महूसस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है। अमरीका के अस्पताल की तरफ से वीडियो और फोटोज सांझा किए गए हैं, जिनमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि यह छड़ी शख्स की आहार-नली में फंसी है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने आज तक ऐसा केस नहीं देखा। इसको देखकर उन्हें चिंता हुई पर किसी तरह उन्होंने इसे पेट से बाहर निकाल दिया।

Updated on:
21 Jun 2023 10:50 am
Published on:
16 Jun 2023 06:27 pm
Also Read
View All