अजब गजब

डिवोर्स लेने से पहले इस कुंड को आजमां कर देखे, बन जाएंगे नए जमाने के हीर-रांझा

इस कुंड में नहाने से दंपत्तियों के बीच प्रेम बना रहता है जिस वजह से यहां न केवल नवविवाहित जोड़े बल्कि बुजुर्ग दंपत्ति भी नहाने आते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 4:55 PM IST
भदैया कुंड
डिवोर्स लेने से पहले इस कुंड को आजमां कर देखे, बन जांएगें नए जमाने के हीर-रांझा

नई दिल्ली। शादी इंसान की जिंदगी में एक अहम स्थान रखता है। इंसान के लिए शादी जैसे बहुत जरूरी है ठीक वैसे ही शादी के बाद उस रिश्ते को बनाए रखना भी काफी जरूरी है। अकसर शादी के बाद आपसी सूझबूझ के अभाव में रिश्ते में खटास आने लगती है जिसके चलते मामला डिवोर्स तक पहुंच जाता है।किस्मत खराब हुई तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं।

इसी वजह से अपने बीच प्यार और समझ को बनाए रखने के लिए लोग मैरिज कांउसिलर से लेकर दरगाह तक के चक्कर लगाते रहते हैं। कभी-कभार तो टोने-टोटके का भी सहारा लेते हैं लेकिन इसके बावजूद अकसर बात नहीं बन पाती है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि मात्र नहाने भर से रिश्ते में मधूरता आ जाएगी तो क्या आप यकीन करेंगे? सुनने में भले ही यह बात अजीब लगे लेकिन यह सच है।

हम यहां बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के शिवपुरी के भदैया कुंड के बारे में। जहां नहाने से पति-पत्नी के बीच के सारे झगड़े खत्म हो जाते हैं। यहां लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से दंपत्तियों के बीच प्रेम बना रहता है जिस वजह से यहां न केवल नवविवाहित जोड़े बल्कि बुजुर्ग दंपत्ति भी नहाने आते हैं। यहां प्रेमी जोड़े भी इस आशा के साथ आते हैं कि यहां नहाने से उनके बीच कभी भी ब्रेकअप नहीं होगा।

यह कुंड काफी प्राचीन है। इसे सिंधिया के राजवंशो के द्वारा बनवाया गया था। यह जगह पहले सिंधिया रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।

यहां जब भी बारिश होती है तो पानी चट्टानों से रिसकर एक वाटर फॉल का रूप लेता है और सीधे इस कुंड में आकर जमा होता है। यहां आने का उचित समय वर्षा ऋतु में है क्योंकि बरसात में ही इस झरने से पानी बहता है।

यहां लोगों का ऐसा भी कहना है कि जिन चट्टानों से रिसकर यह पानी आता है उसमें कुछ न कुछ चमत्कार तो जरूर है क्योंकि इस कुंड के पानी को काफी गुणकारी माना जाता है।

Updated on:
29 Jun 2018, 4:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते